आशा के खाते से उड़ाये आठ हजार रुपये
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
अपने को सीएमओ बता पूछा था एटीएम का पिन नंबर जहानाबाद : जिले के घोसी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव की निवासी आशा सविता कुमारी के खाते से सोमवार को जालसाजों ने आठ हजार रुपये उड़ा लिये. मोबाइल फोन पर जब रुपये की निकासी किये जाने का मैसेज आया, तब वे हतप्रभ हो गयी. घटना […]
विज्ञापन
अपने को सीएमओ बता पूछा था एटीएम का पिन नंबर
जहानाबाद : जिले के घोसी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव की निवासी आशा सविता कुमारी के खाते से सोमवार को जालसाजों ने आठ हजार रुपये उड़ा लिये. मोबाइल फोन पर जब रुपये की निकासी किये जाने का मैसेज आया, तब वे हतप्रभ हो गयी. घटना के संबंध में बताया गया है कि इन दिनों जालसाजों का गिरोह अपने को अधिकारी बता प्रखंड क्षेत्र के कई आशा के पास मोबाइल फोन से उनके खाते और एटीएम का नंबर जानने की कोशिश करता है. जालसाजों के जाल में उक्त आशा फंस गयी.
उनके एक परिजन सचिन कुमार ने बताया कि जालसाज गिरोह का कोई सदस्य 7352671672 नंबर से आशा कार्यकर्ता सविता कुमारी के मोबाइल फोन पर संपर्क किया और अपने को सीएमओ बता कर उनके बैंक खाते का नंबर और एटीएम का पिन कोड पूछा. जालसाज ने उनके खाते पर प्रोत्साहन मद की राशि भेजने का झांसा देते हुए पिनकोड पूछा था.
आशा उनके झांसे में आ गयी और उसने नंबर बता दिया. थोड़ी देर बाद उनके मोबाइल फोन पर आठ हजार रुपये निकल जाने का मैसेज आया. सचिन ने बताया कि कुछ अन्य आशा को भी टारगेट कर जालसाजों के द्वारा उनके एटीएम का पिन नंबर जानने की कोशिश हो रही है. इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










