परचा लीक की जांच करे सीबीआइ, िनकाला मशाल जुलूस
जहानाबाद : बीएसएससी परीक्षा में परचा लीक मामले में बोर्ड के अध्यक्ष सुधीर कुमार को जेल भेजे जाने के विरोध में जिले के अनुसुचित जाति-जनजाति कर्मचारी संघ ने शहर में मशाल जुलूस निकाला. शनिवार के शाम मध्य विद्यालय ऊंटा से निकाले गये मशाल जुलूस काको मोड़ होते हुए अंबेदकर चौक तक गयी. रामलखन चौधरी एवं […]
जहानाबाद : बीएसएससी परीक्षा में परचा लीक मामले में बोर्ड के अध्यक्ष सुधीर कुमार को जेल भेजे जाने के विरोध में जिले के अनुसुचित जाति-जनजाति कर्मचारी संघ ने शहर में मशाल जुलूस निकाला. शनिवार के शाम मध्य विद्यालय ऊंटा से निकाले गये मशाल जुलूस काको मोड़ होते हुए अंबेदकर चौक तक गयी. रामलखन चौधरी एवं रामजीवन पासवान के नेतृत्व में निकाले गये मशाल जुलूस में शामिल दर्जनों लोग आइएस बोर्ड के अध्यक्ष को निर्दोष बता सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे.
लोगों को कहना है कि कर्तव्य निष्ठ एवं ईमानदार छवि के व्यक्ति आइएस अफसर को दलित समझ सरकार द्वारा फंसाया जा रहा है. अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ के बैनर तले मशाल जुलूस में शामिल लोग बोर्ड अध्यक्ष को सरकार से बिना शर्त के रिहा करने की मांग कर रहे थे. परची लीक मामले को सीबीआइ से जांच कराने की मांग कर रहे थे. सरकार के विरोध में निकाले गये जुलूस में बीएसएससी परची लीक प्रकरण में लोगों ने असली दोषी को पहचान कर कानूनी कार्रवाई की मांग सरकार से कर रहे थे. मशाल जुलूस में मेघन मोची, वीरेंद्र चौधरी, राजू कुमार निराला, शिव कुमार चौधरी सहित दर्जनों लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










