आयरन कराने गयी बच्ची के साथ दुष्कर्म

Updated:
विज्ञापन

दुस्साहस. पुलिस क्लब के समीप की है घटना आरोपित दुष्कर्मी को पुलिस ने लिया हिरासत में बच्ची को मेडिकल जांच कराने के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहानाबाद : अांबेडकर चौक से दक्षिण पुलिस क्लब के पास कपड़ा धोने व आयरन करनेवाले एक फुटपाथी दुकानदार के द्वारा नौ वर्षीया एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किये […]

विज्ञापन

दुस्साहस. पुलिस क्लब के समीप की है घटना

आरोपित दुष्कर्मी को पुलिस ने लिया हिरासत में
बच्ची को मेडिकल जांच कराने के लिए सदर अस्पताल लाया गया
जहानाबाद : अांबेडकर चौक से दक्षिण पुलिस क्लब के पास कपड़ा धोने व आयरन करनेवाले एक फुटपाथी दुकानदार के द्वारा नौ वर्षीया एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना गुरुवार की शाम करीब साढ़े सात बजे की बतायी जाती है. इस मामले में हल्ला होते ही पुलिस क्लब के पदाधिकारियों ने आरोपित दुष्कर्मी पप्पु कुमार को हिरासत में ले लिया है. पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच कराने के लिए सदर अस्पताल में लाया गया. होरिलगंज मुहल्ले की निवासी उक्त बच्ची और उसकी मां ने बताया कि सोनी कुमारी (काल्पनिक नाम) पुलिस क्लब की बगल में ही रहनेवाली अपनी दादी के घर गयी हुई थी. वहां से कुछ कपड़ा आयरन कराने के लिए पुलिस क्लब के बाहर फुटपाथ पर संचालित दुकान में गयी थी.
बच्ची का कहना है कि जब वह कपड़ा देकर लौटना चाही उसी दौरान दुकानदार ने उसे पकड़ लिया और मुंह बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया. अपने साथ हुई घटना के बाद उक्त बच्ची भागी-भागी अपने घर गयी और अपनी मां को इसकी जानकारी दी. परिजन और मुहल्ले के लोग वहां पहुंच गये. पुलिस क्लब में रहनेवाले पुलिस पदाधिकारी शोर-गुल सुन कर बाहर निकले और आरोपित दुकानदार को हिरासत में ले लिया. स्थानीय लोग पीड़ित बच्ची को लेकर महिला थाने में पहुंच गये. वहां थानाध्यक्ष कुसुम भारती ने मामले की जानकारी प्राप्त करने के बाद मेडिकल जांच कराने के लिए उसे सदर अस्पताल में लाया. बच्ची के कपड़े पर खून के दाग लगे हुए थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन