लिपिक ने स्थानांतरण के बाद भी नहीं सौंपे थे अभिलेख

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : गबन के मामले में गिरफ्तार स्वास्थ्य विभाग के लिपिक रमेश कुमार शर्मा पर घोसी थाना क्षेत्र के ओकरी ओपी में पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी विनोद कुमार चौधरी के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज किया गया था. इसमें कहा गया था कि ओकरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित लिपिक रमेश कुमार शर्मा का […]

विज्ञापन

जहानाबाद : गबन के मामले में गिरफ्तार स्वास्थ्य विभाग के लिपिक रमेश कुमार शर्मा पर घोसी थाना क्षेत्र के ओकरी ओपी में पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी विनोद कुमार चौधरी के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज किया गया था. इसमें कहा गया था कि ओकरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित लिपिक रमेश कुमार शर्मा का स्थानांतरण सोनवां के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हो चुका है. इसके बाद भी उन्होंने पीएचसी ओकरी के महत्वपूर्ण अभिलेख उपलब्ध नहीं कराये. अभिलेखों का प्रभार भी नहीं दिया था. इस मामले में उन्हें निलंबित भी किया गया था.

बरखास्तगी अवधि के वेतन की जालसाजी कर निकासी करने का है आरोप:उक्त लिपिक के विरुद्ध एक अन्य प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. ओकरी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने सीएस को पत्र भेज कर बताया था कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओकरी के कार्यालय परिचारी मुनीलाल के बर्खास्त अवधि वर्ष 2007 से 2013 तक के वेतन की निकासी जालसाजी के तहत की गयी है. बिना उच्च न्यायालय के स्वीकृति आदेश एवं बिना वरीय पदाधिकारी के स्वीकृति के राशि की निकासी किये जाने के आरोप है. इस अवधि में उक्त कर्मी सेवा में नहीं था. यह भी जिक्र किया गया था कि लिपिक रमेश कुमार शर्मा ने तत्कालीन चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ इकबाल हैदर के साथ मिलीभगत कर रुपये की निकासी की थी. स्वीपर जगलाल डोम के वेतन मद के लाखों रुपये बिना आदेश के निकासी कर लिए जाने का भी लिपिक और चिकित्सा पदाधिकारी पर आरोप है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन