जहानाबाद : जिले के भाकपा माले पार्टी की ओर से आगामी 19 फरवरी को पटना में आयोजित अधिकार रैली की सफलता को लेकर विभिन्न प्रखंडों में बुधवार को व्यापक प्रचार प्रसार किया. माले कार्यकर्ता ने रैली में अधिक से अधिक संख्या में लोगों के पहुंचने के उद्देश्य से जिप के माध्यम से कई जगहों पर नुक्कड़ सभा आयोजित की. नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि भाजपा विरोध के नाम पर आयी राज्य सरकार सत्ता के नशे में चूर होकर जनादेश का लगातार अपमान कर रही है. नीतीश कुमार जनादेश को धता बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पक्ष लेते हैं.
जब राज्य की सारी जनता नोटबंदी से परेशान थी लोग पैसे के लिए दर-दर भटक रहे थे आम लोगों का जनजीवन ठप पड़ गया था तब नीतीश की सरकार जनता के साथ देने के बजाय नोटबंदी को जायज ठहराया. यह जनता के साथ नाइंसाफी है. केंद्र में स्थापित मोदी की सरकार नशाबंदी के लिए नीतीश कुमार द्वारा लिये गये इस फैसले की सराहना की है जो काफी चिंताजनक है. नीतीश व मोदी की यारी फिर से परवान चढ़ने लगी है. राज्य में नोटबंदी व नशाबंदी की युगलबंदी चल रही है.
यह जनता के साथ गद्दारी है. अपराधी ताकतों का मनोबल बढ़ने से ताबड़तोड़ आम लोगों पर हमला हो रहा है. केंद्र व राज्य सरकार को जनता के वास्तविक सुख दुख से कोई लेना देना नहीं है. जनता की आवाज बुलंद करने एवं तानाशाह नीति सरकार के सपनों को चकनाचूर करने के खातिर आम लोगों के हित में माले द्वारा अधिकार रैली का आयोजन किया गया है. राज्य में जारी अन्याय व जनता के अधिकार पर हो रहे हमला के खिलाफ आयोजित अधिकार रैली में लोग काफी संख्या में शामिल हो रैली को ऐतिहासिक बनायें. नुक्कड़ सभा मोदनगंज प्रखंड के ओकरी, बंधुगंज, धामापुर, धोसी प्रखंड के परावन, सोनवां, उबेर, शाहोविगहा, रतनी प्रखंड के रतनी, फैलादपुर, घोजन, नेहालपुर, जहानाबाद प्रखंड के किनारी, सिकरिया, कोड़ौना, मांदिल सहित कई जगहों पर किया गया.
अधिकार रैली को लेकर नुक्कड़ सभा में माले नेताओं ने लगाया आरोप
विभिन्न प्रखंडों में किया प्रचार- प्रसार
जर्जर एफसीआइ गोदाम की मरम्मत नहीं
रतनी़ एफसीआइ गोदाम रतनी जर्जर रहने के कारण राशन उठाव वितरण में काफी परेशानी हो रही है. इसके बावजूद भी प्रशासन द्वारा आज तक गोदाम की मरम्मत नहीं करवायी जा रही है. विगत अगस्त माह में गोदाम मरम्मत के नाम पर यहां से गोदाम को मखदुमपुर में स्थानांतरित कर दिया गया था. लेकिन बिना गोदाम के मरम्मत तीन माह बाद उसी जर्जर गोदाम से राशन किरासन के उठाव व वितरण कार्य शुरू कर दिया गया है. जिससे डीलरों में रोष देखने को मिल रहा है. फेयर प्राइस डीलर एशोसिएशन संघ रतनी के प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि एफसीआइ की लापरवाही के कारण गोदाम की मरम्मत नहीं हो सकी है. संघ जर्जर गोदाम की मरम्मत की मांग कई बार वरीय पदाधिकारी से मिलकर कर चुका है.
मरम्मत के नाम पर मखदुमपुर में गोदाम शिफ्ट किया गया था लेकिन ऐसी कौन सी परिस्थिति आया कि बिना मरम्मती के ही पुन: गोदाम को रतनी में ही शिफ्ट कर दिया गया. इस बाबत बीडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि गोदाम मरम्मत के लिए प्राक्कलन तैयार कर वरीय पदाधिकारी को भेज दिया गया है लेकिन अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ.
एफसीआइ के जिला प्रबंधक उदय सिंह ने बताया कि गोदाम मरम्मत के लिए राशि की मांग की गयी है. राशि आते ही काम शुरू कर दिया जायेगा.