सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, िवरोध में जाम

Updated:
विज्ञापन

हादसा. सुजौला मोड़ डायवर्सन के पास हुई घटना रतनी : जहानाबाद-अरवल मुख्य मार्ग पर परसविगहा थाना क्षेत्र के सुजौला मोड़ स्थित डायवर्सन के समीप यात्री वाहन ने मोटर साइकिल सवार को ठोकर मार दिया. जिसमें बाइक पर सवार महिला की मौत हो गयी. मृतक महिला मखदुमपुर थाना क्षेत्र के ढकनी विगहा गांव निवासी रमेश विंद […]

विज्ञापन

हादसा. सुजौला मोड़ डायवर्सन के पास हुई घटना

रतनी : जहानाबाद-अरवल मुख्य मार्ग पर परसविगहा थाना क्षेत्र के सुजौला मोड़ स्थित डायवर्सन के समीप यात्री वाहन ने मोटर साइकिल सवार को ठोकर मार दिया. जिसमें बाइक पर सवार महिला की मौत हो गयी. मृतक महिला मखदुमपुर थाना क्षेत्र के ढकनी विगहा गांव निवासी रमेश विंद की पत्नी उषा देवी (उम्र 26 वर्ष) बतायी जाती है.
उक्त महिला अपने पति के साथ बाइक से अरवल स्थित ईंट भट्ठा पर काम करने जा रही थी. तभी सुजौला मोड़ डायवर्सन के समीप अरवल की ओर से आ रही यात्री बस ने बाइक में ठोकर मार दिया. हादसे में बाइक से उषा देवी गिर गयी. यात्री बस उक्त महिला को रौंदते हुए भाग गया. उक्त महिला ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दी. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शव के साथ सुजौला मोड़ के समीप जहानाबाद-अरवल मुख्य मार्ग को जाम कर मुआवजे की मांग करने लगा.
घटना की सूचना मिलते ही परसविगहा थाना प्रभारी घटना स्थल पर पहुंच कर जाम हटवाने का प्रयास किया. लेकिन आक्रोशित लोग नहीं माने. जाम के कारण सुजौला मोड़ के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. बाद में थानाध्यक्ष रितु राज ने मखदुमपुर बीडीओ से फोन पर बात किया. बीडीओ द्वारा नियमानुसार उचित मुआवजा दिये जाने के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम को हटाया. शव का पोर्स्टमाटम शदर अस्पताल जहानाबाद में कराया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन