शहर में निकाली शोभायात्रा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
श्रद्धा. दुर्गा मंदिर के वार्षिकोत्सव पर तीन दिवसीय यज्ञ जहानाबाद,नगर : रविवार का दिन शहरवासियों के लिए धार्मिक अनुष्ठानों से भरा रहा. शहर में कई स्थानों से शोभा यात्रा निकाल जलभरी किया गया. जलभरी को लेकर पूरे दिन शहरी क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा. शहर के काको मोड़ स्थित दुर्गा मंदिर का 16वां वार्षिकोत्सव […]
विज्ञापन
श्रद्धा. दुर्गा मंदिर के वार्षिकोत्सव पर तीन दिवसीय यज्ञ
जहानाबाद,नगर : रविवार का दिन शहरवासियों के लिए धार्मिक अनुष्ठानों से भरा रहा. शहर में कई स्थानों से शोभा यात्रा निकाल जलभरी किया गया. जलभरी को लेकर पूरे दिन शहरी क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा. शहर के काको मोड़ स्थित दुर्गा मंदिर का 16वां वार्षिकोत्सव आयोजित होना है. इसे लेकर 13 फरवरी से तीन दिवसीय यज्ञ का आयोजन किया जायेगा. यज्ञ को सफल बनाने के लिए रविवार को श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकाल जलभरी की. भव्य एवं आकर्षक तरीके से निकली शोभायात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं जल पात्र लिये शामिल हुईं. बैंडबाजे की धुन और घोड़े-हाथी पर सवार भक्तों का जनसैलाब पूरे शहर को भक्ति के रंग में सराबोर कर रहा था.
शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से निकलकर कनौदी तक गया जहां भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए शोभायात्रा को पटना-गया मुख्य मार्ग से होते हुए दरधा यमुना के संगम तट पर ले जाया गया. शोभा यात्रा में महिला भक्त वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जलभरी किया और जल से भरे पात्र को लेकर यज्ञ मंडप पहुंच पानी से भरे पात्र को रखा. शोभा यात्रा में शामिल भक्त डीजे के धुन पर नाचते-गाते तथा जयकारा लगाते दिखे. वहीं महिलाएं गीत गुनगुनाती देखी गयी.
वहीं उंटा मोड स्थित हनुमान मंदिर तथा मलहचक स्थित मंदिर मे आयोजित श्रीमद भागवत कथा को लेकर जलभरी की गयी. शहर में तीन स्थानों से निकले शोभा यात्रा के कारण पूरे शहरी क्षेत्र का माहौल भक्तिमय होता रहा. शोभायात्रा शहर के जिस मार्ग से भी गुजरी उस रास्ते के लोगों शोभायात्रा में शामिल होकर भगवान के महिमा का गुणगान किया .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










