कई बार बने प्लान,पर नहीं िमला जाम से छुटकारा
जहानाबाद नगर : शहर के नुक्कड़ों पर तैनात ट्रैफिक की कमान ढीली होते ही लोगों को एक बार फिर जाम से दो चार होना पड़ रहा है. ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जिला प्रशासन ने कई बार प्लान तो बनाया लेकिन उन पर सही तरीके से अमल नहीं होने के कारण समस्या जस […]
जहानाबाद नगर : शहर के नुक्कड़ों पर तैनात ट्रैफिक की कमान ढीली होते ही लोगों को एक बार फिर जाम से दो चार होना पड़ रहा है. ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जिला प्रशासन ने कई बार प्लान तो बनाया लेकिन उन पर सही तरीके से अमल नहीं होने के कारण समस्या जस की तस बनी है. प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से अरवल मोड़ के अलावा अन्य प्रमुख नुक्कड़ों पर ट्रैफिक के जवान तो तैनात किया था,
लेकिन कमान ढीली होने के कारण इसका कोई लाभ लोगों को मिलता नहीं दिख रहा है. बेतरतीब तरीके से वाहनों की पार्किंग और ट्रैफिक नियमों का खुल्लम खुल्ला उल्लंघन कर वाहनों का परिचालन आम बात हो गयी है. इस कारण जाम की भयावह समस्या से निजात मिलता नहीं दिख रहा है. लोगों को आये दिन इस तरह की समस्या से जूझना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










