नहीं होगी पानी की किल्लत कवायद. शहरी क्षेत्र में हर घर नल का जल पहुंचाने का काम शुरू

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद,नगर : सरकार के सात निश्चय कार्यक्रम के तहत हर घर नल का जल पहुंचाने की कवायद शुरू हो गयी है. शहरी क्षेत्र में हर घर तक नल का जल पहुंचाने के लिए पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू हो गया है. ताकि गरमी में लोगों को पानी के लिए भटकना न पड़े. सप्लाई पाइप […]

विज्ञापन

जहानाबाद,नगर : सरकार के सात निश्चय कार्यक्रम के तहत हर घर नल का जल पहुंचाने की कवायद शुरू हो गयी है. शहरी क्षेत्र में हर घर तक नल का जल पहुंचाने के लिए पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू हो गया है. ताकि गरमी में लोगों को पानी के लिए भटकना न पड़े. सप्लाई पाइप लाइन बिछाने का कार्य बिहार राज्य जल पर्षद कर रहा है, ताकि आने वाले दिनों में हर घर तक नल का जल पहुंचाया जा सके. शहरी क्षेत्र 20370 हाउस होल्ड हैं. जो कि नगर पर्षद को टैक्स का भुगतान करते हैं. ऐसे में इस योजना के तहत सभी घरों तक नल का जल पहुंचाया जाना है. ताकि पेयजल की परेशानी से लोगों को जूझना नहीं पड़े.

वर्तमान में शहर की आधी आबादी तक ही सप्लाई का पानी पहुंच पा रहा है.

ऐसे में आधी आबादी या तो सरकारी चापाकल से या फिर निजी चापाकल के सहारे अपनी प्यास बुझाने को मजबूर है. सरकार के सात निश्चय कार्यक्रम में हर घर नल का जल पहुंचाने का कार्यक्रम सबसे ऊपर है. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शहरी क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी युद्ध स्तर पर कार्य कराया जा रहा है. शहर के विभिन्न मुहल्लों में सप्लाई की पाइप बिछायी जा रही है. शहरी क्षेत्र में अमृत योजना के तहत भी नल का जल पहुंचाने का कवायद की गयी है.
गरमी के दिनों में पानी की होती है परेशानी
शहर की आधी आबादी फिलहाल सप्लाई के पानी से वंचित है ऐसे में अन्य दिनों तो किसी तरह सरकारी चापाकल व निजी चापाकलों के सहारे लोगों का काम चल जाता है, लेकिन गरमी के दिनों में उन्हें काफी परेशानी होती है. जिनके घरों तक सप्लाई का पानी नहीं पहुंचा है उन्हें पानी के लिए भटकना पड़ता है. गरमी के मौसम में सरकारी चापाकलों पर पानी के लिए लगने वाली लंबी लाइन आम बात है. अब जबकि शहरी क्षेत्र में हर घर नल का जल पहुंचाने का कार्य आरंभ हो गया तो शहरी आबादी को गरमी के मौसम में भी परेशानी से राहत मिलेगा.
जमा करानी होती है हाउस होल्ड रसीद
अपने घर तक सप्लाई की पाइप लाइन लाने के लिए शहरवासियों को हाउस होल्ड रसीद पाइप बिछाने वाली एजेंसी को देना होगा. तभी एजेंसी को यह जानकारी होगी कि उपभोक्ता नगर पर्षद को टैक्स देता है. अापके घर तक पाइप लाइन बिछायी जायेगी. हालांकि नगर पर्षद द्वारा सभी टैक्स दाताओं की सूची एजेंसी को उपलब्ध करायी गयी. एजेंसी उन घरों तक ही सप्लाई की पाइप लाइन डालेगी जो नगर पर्षद को टैक्स देते हैं.
कार्य में तेजी लाने का दिया गया है निर्देश
सभी हाउस होल्ड घरों तक नल का जल पहुंचाने का कार्य शुरू हो गया है. बिहार राज्य जल पर्षद द्वारा यह कार्य कराया जा रहा है. विभाग ने इस कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है, ताकि गरमी के मौसम से पूर्व घरों तक नल का जल पहुंच जाये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन