डायवर्सन में फंसा ट्रक आवागमन घंटों बाधित
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
एनएच 110 पर बड़े वाहनों का लगा जाम रतनी : जिले के अरवल-जहानाबाद मुख्य पथ पर वभना गांव स्थित मानस विद्यालय के समीप शनिवार को डायवर्सन में एक ट्रक फंस गया. ट्रक के फंसने से घंटो आवागमन बाधित रहा. सीमेंट लदे ट्रक के डायवर्सन में फंसने के कारण सड़क के दोनों छोर पर वाहनों की […]
विज्ञापन
एनएच 110 पर बड़े वाहनों का लगा जाम
रतनी : जिले के अरवल-जहानाबाद मुख्य पथ पर वभना गांव स्थित मानस विद्यालय के समीप शनिवार को डायवर्सन में एक ट्रक फंस गया. ट्रक के फंसने से घंटो आवागमन बाधित रहा. सीमेंट लदे ट्रक के डायवर्सन में फंसने के कारण सड़क के दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. एनएच 110 पर वाहनों की लंबी कतार लगने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. अरवल से जहानाबाद आने वाले यात्री ट्रक फंसने के कारण पैदल डायवर्सन पार कर वभना से टेंपो पर सवार होकर अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचे. जाम लगने के कारण यात्रियों को भारी सामान इधर से उधर करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. लोग अपने लगेज को माथे पर लेकर डायवर्सन पार कर रहे थे. प्राप्त जानकारी के अनुसार
औरंगाबाद से जहानाबाद की ओर सीमेंट लदा ट्रक जैसे ही पेट्रोल पंप के पास बना डायवर्सन से गुजर रहा था तभी डायवर्सन की स्थिति ठीक नहीं रहने व मालवाहक वाहन पर क्षमता से ज्यादा सीमेंट लोड होने के कारण डायवर्सन में ट्रक फंस गया. शनिवार की सुबह लगभग 10 बजे ट्रक फंसने के कारण एनएच 110 पर वभना से गोडिहा तक वाहनों की लंबी कतार लग गयी. वहीं जहानाबाद से अरवल की ओर जाने वाले यात्री वाहन को वभना शकुराबाद मार्ग का सहारा लेना पड़ा. बताया जाता है कि लगभग पांच घंटे के बाद डायवर्सन से ट्रक को निकाला गया तब जाकर उक्त मार्ग पर आवागमन सुचारू रूप से बहाल हुआ. हालांकि मोटरसाइकिल व छोटे वाहनों का आवागमन किसी प्रकार से जारी था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










