नशामुक्ति अभियान नयी पीढ़ियों के लिए वरदान

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : सूबे में पूर्ण शराबबंदी लागू किये जाने के बाद नशामुक्ति का संदेश नई पीढ़ी के लिए वरदान साबित होगा.अब नशे की जद में आकर घर बर्बाद नहीं होंगे.पारिवारिक कलह तथा घरेलू हिंसा के साथ ही सामाजिक बुराइयों का समूल नाश होगा. नई पीढ़ी को एक सुंदर व स्वास्थ्य समाज मिलेगा जो पूर्णत: नशामुक्त […]

विज्ञापन

जहानाबाद : सूबे में पूर्ण शराबबंदी लागू किये जाने के बाद नशामुक्ति का संदेश नई पीढ़ी के लिए वरदान साबित होगा.अब नशे की जद में आकर घर बर्बाद नहीं होंगे.पारिवारिक कलह तथा घरेलू हिंसा के साथ ही सामाजिक बुराइयों का समूल नाश होगा. नई पीढ़ी को एक सुंदर व स्वास्थ्य समाज मिलेगा जो पूर्णत: नशामुक्त होगा. मानव शृंखला अभियान के माध्यम से नई पीढ़ी को यह संदेश देने का काम किया गया कि अब नशे की जद में आकर न तो किसी का जीवन बरबाद होगा और न ही किसी को इसकी बुराइयों से दो-चार होना पड़ेगा. मानव शृंखला के माध्यम से जन जन का यही संदेश-नशा मुक्त हो अपना प्रदेश,

नशा की मार सबसे बड़ी मार, बरबाद करे घर-परिवार का संदेश दिया गया. मानव शृंखला में शामिल लोग खुद को जगाने तथा नशे को भगाने का संकल्प दोहरा रहे थे. विशेष रूप से नई पीढ़ी को यह संदेश दिया जा रहा था कि नशे में है तेरी बरबादी, नशा छोड़ होगी आजादी, शराब पीकर आयोगे, घर नही पहुंच पायोगे, मद्यपान से जो जुड़ जाता है वह जल्दी ही मर जाता है. खुद को जगा दो, नशे को भगा दो, नशा नाश का जड़ है भाई इसका फल अति दु:खदायी.

नि:शक्तों ने भी दर्ज करायी अपनी उपस्थिति
मद्य निषेद्य अभियान के द्वितीय चरण के तहत बने मानव शृंखला में नि:शक्तों ने भी बढ़ चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी. शहर के एरोड्राम मैदान के समीप दर्जनों की संख्या में दोनों आंखों की रोशनी गंवा चुके बच्चे मानव शृंखला में शामिल होकर नशा मुक्त प्रदेश बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहरा रहे थे. वहीं काको मोड़ के समीप भी कई नि:शक्त शृंखला में सहभागी बन यह संदेश दे रहे थे कि भले ही वे नि:शक्त हैं लेकिन समाज को नि:शक्त बने नहीं देखना चाहते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन