विभिन्न वारदातों में चार लोग हुए घायल

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद सदर : जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई अलग-अलग वारदातों में चार व्यक्ति घायल हो गये. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. मारपीट की घटना में काको थाना क्षेत्र के खालिसपुर निवासी कमला देवी घायल हो गयी. वहीं सड़क दुर्घटना में नगर थाना क्षेत्र के नया टोला निवासी पुष्पा […]

विज्ञापन

जहानाबाद सदर : जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई अलग-अलग वारदातों में चार व्यक्ति घायल हो गये. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. मारपीट की घटना में काको थाना क्षेत्र के खालिसपुर निवासी कमला देवी घायल हो गयी. वहीं सड़क दुर्घटना में नगर थाना क्षेत्र के नया टोला निवासी पुष्पा देवी घायल हो गयी. मखदुमपुर प्रतिनिधि के अनुसार मारपीट की घटना में थाना क्षेत्र के संतु विगहा निवासी राज कुमारी देवी एवं टेहटा ओपी क्षेत्र के देवचरण विगहा निवासी कुंती देवी घायल हो गयी. दोनों का इलाज रेफरल अस्पताल मखदुमपुर में कराया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन