बाइक की डिक्की तोड़ उड़ाये 50 हजार रुपये
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
प्रोपर्टी डीलर के साथ स्टेशन रोड में दिन-दहाड़े हुई घटना, बैंक से रुपये निकाल कर जा रहा था घर जहानाबाद : शहर के स्टेशन रोड में बुधवार को दिन-दहाड़े घात लगाये उचक्कों ने एक प्रोपर्टी डीलर की बाइक की डिक्की तोड़ कर उसमें रखे 50 हजार रुपये निकाल लिये. यह घटना हुई पुरानी बिजली कॉलोनी […]
विज्ञापन
प्रोपर्टी डीलर के साथ स्टेशन रोड में दिन-दहाड़े हुई घटना, बैंक से रुपये निकाल कर जा रहा था घर
जहानाबाद : शहर के स्टेशन रोड में बुधवार को दिन-दहाड़े घात लगाये उचक्कों ने एक प्रोपर्टी डीलर की बाइक की डिक्की तोड़ कर उसमें रखे 50 हजार रुपये निकाल लिये. यह घटना हुई पुरानी बिजली कॉलोनी के गेट के समीप. प्रोपर्टी डीलर संतोष कुमार उंटा मदारपुर मुहल्ले का निवासी हैं. घटना के संबंध में बताया गया है कि युवक संतोष भारतीय स्टेट बैंक की कृषि शाखा जहानाबाद से 50 हजार रुपये की निकासी की थी. रुपये मोटर साइकिल की डिक्की में रखे थे.आशंका व्यक्त की जा रही है कि बैंक परिसर में ही सक्रिय उचक्के उसका पीछा कर रहे थे.
प्रोपर्टी डीलर ने स्टेशन रोड स्थित पुरानी बिजली कॉलोनी के समीप फल खरीदने के लिए अपनी मोटर साइकिल सड़क किनारे खड़ी. जब वे फल की खरीदारी कर रहे थे, उसी दौरान उचक्कों ने मौका पाकर पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे बाइक की डिक्की तोड़ दी और उसमें रखे रुपये निकाल कर ले भागे. जब वे सामान खरीदने के बाद अपनी गाड़ी के पास आये, तो डिक्की टूटी देख हैरान हो गये. हल्ला किया, लेकिन कुछ भी पता नहीं चला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










