जहानाबाद में मुहर्रम को लेकर विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू, 25 से 28 जून तक कई मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध, जानिए नया रूट मैप?

Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन

यातायात थाना, जहानाबाद

Jehanabad Traffic Advisory : मुहर्रम पर्व को लेकर जहानाबाद जिला प्रशासन ने 25 से 28 जून 2026 तक विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. कई मार्गों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है, जबकि पटना-गया मार्ग के वाहनों को एनएच-22 से गुजरने का निर्देश दिया गया है. जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने विस्तृत रूट प्लान जारी किया है.

विज्ञापन

जहानाबाद से अशोक कुमार की रिपोर्ट
Jehanabad Traffic Advisory : मुहर्रम पर्व के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने 25 जून से 28 जून 2026 तक विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. अनुमंडल पदाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) द्वारा जारी निर्देश के अनुसार विभिन्न मार्गों पर वाहनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है.

एनएच-22 से गुजरेंगे पटना-गया मार्ग के वाहन

प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार पटना से गया और गया से पटना जाने वाले सभी प्रकार के वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग-22 से होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे. इन वाहनों को शहर के भीतर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी.

अंबेडकर चौक से काको मोड़ तक बड़े वाहनों पर रोक

एडवाइजरी के अनुसार 26 जून को दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक तथा 27 जून को शाम 4 बजे से 28 जून की सुबह 5 बजे तक नगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौक से काको मोड़ तक भारी एवं बड़े वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा.

इस अवधि में बड़े वाहन एनएच-22, अंबेडकर चौक, घोसी मोड़, एसएस कॉलेज, बरबट्टा मोड़, अलगना मोड़ होते हुए काको मोड़ तक जा सकेंगे. छोटे वाहन और टेंपो का नियंत्रित तरीके से परिचालन किया जाएगा. जुलूस गुजरने के कुछ समय पहले और बाद में इनके परिचालन पर भी रोक लगाई जाएगी.

काको क्षेत्र में भी रहेगा यातायात नियंत्रण

काको थाना क्षेत्र के नोन्ही मोड़ से पाली मोड़ तक भारी एवं बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी. इस दौरान वाहनों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा. काको बाजार जाने वाले छोटे वाहनों एवं टेंपो का नियंत्रित परिचालन होगा. जुलूस के समय इनके आवागमन को अस्थायी रूप से रोका जाएगा.

जरूरत पड़ने पर अन्य मार्गों पर भी लगेगा प्रतिबंध

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मुहर्रम जुलूस के दौरान आवश्यकता पड़ने पर अन्य मार्गों पर भी यातायात प्रतिबंध लागू किया जा सकता है. वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने तथा प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है.

विशेष परिस्थितियों में मिल सकती है अनुमति

जिला प्रशासन ने कहा है कि अपरिहार्य परिस्थितियों में समय-सीमा में बदलाव किया जा सकता है. किसी विशेष कारण से शहर में प्रवेश आवश्यक होने पर संबंधित पदाधिकारी की अनुमति प्राप्त कर वाहन को प्रवेश दिया जा सकेगा. प्रशासन ने आम लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यातायात नियमों का पालन कर मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सफल बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें.

इसे भी पढ़ें : भरत तिवारी मामले में न्याय की मांग को लेकर करणी सेना का महापंचायत, कई राज्यों से हजारों की संख्या में पहुंचे समर्थक

विज्ञापन
Nikhil Anurag

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन