डायमंड मैन के नाम से पूरे देश में थे विख्यात

Updated:
विज्ञापन

अधिवक्ता के निधन पर मंत्री ने जताया शोक जहानाबाद : सूबे के पीएचइडी सह विधि विभाग के मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने जदयू विधि प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष वरीय अधिवक्ता सुभाष चंद्र सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. मंत्री ने कहा है कि उक्त वरीय अधिवक्ता समता पार्टी के काल से ही […]

विज्ञापन

अधिवक्ता के निधन पर मंत्री ने जताया शोक

जहानाबाद : सूबे के पीएचइडी सह विधि विभाग के मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने जदयू विधि प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष वरीय अधिवक्ता सुभाष चंद्र सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. मंत्री ने कहा है कि उक्त वरीय अधिवक्ता समता पार्टी के काल से ही पार्टी के संस्थापक सदस्य थे.
उनकी दुर्घटना में मृत्यु हो जाने से पार्टी को क्षति हुई है. उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक सक्रिय नेता खो दिया. वे एक अच्छे इनसान थे. उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. शोक व्यक्त करनेवालों में जय प्रकाश नारायण चंद्रवंशी, पीपी सुरेंद्र प्रसाद सिंह, जदयू प्रवक्ता संजय सिंह, युवा जदयू जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा, शिव वचन सिंह संन्यासी, डाॅ निरंजन, सतीश कुमार सिन्हा, इबरार अहमद और मुरारी यादव शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन