जदयू ने आम बजट को बताया निराशाजनक
जहानाबाद सदर : जदयू के प्रवक्ता संजय कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि केंद्र सरकार के वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा पेश किया गया आम बजट निराशाजनक है तथा यह बजट कॉरपोरेट जगत का बजट है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बिहार को विशेष पैकेज देने की घोषणा की थी. लेकिन […]
जहानाबाद सदर : जदयू के प्रवक्ता संजय कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि केंद्र सरकार के वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा पेश किया गया आम बजट निराशाजनक है तथा यह बजट कॉरपोरेट जगत का बजट है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बिहार को विशेष पैकेज देने की घोषणा की थी. लेकिन पेश बजट में बिहार का जिक्र तक नहीं किया गया है. यह जनता को धोखा देने वाला बजट है. उन्होंने बजट को महंगाई बढाने वाला करार दिया है.
बजट को निराशाजनक बताने वालों में जिलाध्यक्ष जयप्रकाश नारायण चंद्रवंशी, इबरार अहमद, प्रो. सुशील सिन्हा, रामजी कुशवाहा, संजय गुप्ता, बैद्यनाथ शर्मा, अरबिंद शर्मा, अनिल यादव, रामप्रवेश यादव, मो. असलम, मुरारी यादव समेत कई लोग शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










