जहानाबाद में सिपाही भर्ती अभ्यर्थियों से मनमाना किराया वसूला तो होगी कार्रवाई, शिकायत के लिए कंट्रोल रूम नंबर जारी

Updated:
विज्ञापन

विभिन्न वाहन संघों से बात करते अधिकारी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Police Constable Exam : जहानाबाद में 28 जून को होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अधिक किराया वसूलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है. जिला परिवहन पदाधिकारी ने वाहन संघों के साथ बैठक कर निर्देश दिए हैं और शिकायत के लिए कंट्रोल रूम नंबर भी जारी किया है.

विज्ञापन

जहानाबाद से संजय अनुराग की रिपोर्ट
Bihar Police Constable Exam : 28 जून को आयोजित होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से निर्धारित दर से अधिक किराया वसूलने वाले वाहन मालिकों और चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. जिला पदाधिकारी छिरिड़ वाई भूटिया एवं पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी अविनाश कुमार ने विभिन्न वाहन संघों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

विज्ञापन

वाहन संघों को दी गई सख्त चेतावनी

बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा देने आने वाले अभ्यर्थियों से निर्धारित किराए से अधिक राशि वसूलने की शिकायत मिलने पर संबंधित वाहन मालिकों और चालकों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने सभी वाहन संघों से सरकार द्वारा निर्धारित किराया सूची का पालन सुनिश्चित करने को कहा.

10 परीक्षा केंद्रों पर पहुंचेंगे हजारों अभ्यर्थी

जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि जिले में सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां विभिन्न जिलों और शहरों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचेंगे. ऐसे में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और परीक्षा केंद्रों तक आने-जाने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है.

शिकायत के लिए जारी किया कंट्रोल रूम नंबर

प्रशासन ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए शिकायत दर्ज कराने की व्यवस्था भी की है. यदि कोई वाहन चालक या मालिक निर्धारित दर से अधिक किराया वसूलता है तो अभ्यर्थी जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06114-223013 पर इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. जिला प्रशासन ने कहा है कि शिकायत मिलने पर तत्काल जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें : पटना जंक्शन पर जाली नोट दिखाकर यात्रियों को बनाते थे शिकार, गिरोह का सरगना दिल्ली से गिरफ्तार, कई साथियों की तलाश जारी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन