एसपी ने संदेह के आधार पर चार युवकों को पकड़ा, की पूछताछ

Updated at : 21 Jan 2020 5:16 AM (IST)
विज्ञापन
एसपी ने संदेह के आधार पर चार युवकों को पकड़ा, की पूछताछ

जहानाबाद : एसपी मनीष ने सोमवार को दरधा पुल के समीप से संदेह के आधार पर दो बाइकों पर सवार चार युवकों को पकड़ा है. पकड़े गये युवकों में बोधगया के तनवीर कुमार एवं अमित कुमार, टेहटा मदारीचक के अमित कुमार एवं जहानाबाद कोर्ट के समीप रहनेवाले राहुल कुमार शामिल हैं. चारों युवक आर-15 मोटरसाइकिल […]

विज्ञापन

जहानाबाद : एसपी मनीष ने सोमवार को दरधा पुल के समीप से संदेह के आधार पर दो बाइकों पर सवार चार युवकों को पकड़ा है. पकड़े गये युवकों में बोधगया के तनवीर कुमार एवं अमित कुमार, टेहटा मदारीचक के अमित कुमार एवं जहानाबाद कोर्ट के समीप रहनेवाले राहुल कुमार शामिल हैं. चारों युवक आर-15 मोटरसाइकिल बाइक के साथ दरधा पुल के समीप नशे का सेवन करते नजर आये. इसी क्रम में पुलिस कप्तान रास्ते से गुजर रहे थे.

गुजरने के क्रम में संदिग्ध गतिविधि देख एसपी ने अपनी गाड़ी रोक दी तथा युवक को दबोच लिया तथा चारों युवकों के साथ दो बाइकों को भी जब्त कर थाने को सुपुर्द कर दिया गया. फिलहाल युवक की मेडिकल जांच करायी जा रही है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है. नशा का सेवन किया है या नहीं इसकी सत्यता के लिए उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है.
गौरतलब हो कि स्टेशन, इंडोर स्टेडियम, गौरक्षणी लाल बगीचा, टावर के पश्चिम, राजाबाजार बाजार समिति समेत कई जगहों पर शहर में नशेड़ियों का अड्डा लगता है जिसकी सूचना पुलिस को पहले से ही है. फिलहाल पुलिस मौके की तलाश कर सार्वजनिक स्थान पर नशे का सेवन करने वाले युवकों को पकड़ने में जुट गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन