Jehanabad News: घोसी में गर्भवती महिला से मारपीट, गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
घोसी अस्पताल

Jehanabad News: जहानाबाद के घोसी थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान गर्भवती महिला के साथ मारपीट की घटना सामने आई है. गंभीर रूप से घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है.

विज्ञापन

Jehanabad News (सुनील शर्मा की रिपोर्ट): जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र के उवेर गांव में रविवार को एक गर्भवती महिला के साथ मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है. घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है.

जानकारी के अनुसार उवेर गांव निवासी 24 वर्षीय डियूटी कुमारी के साथ घरेलू विवाद के दौरान उनके देवर ने मारपीट कर दी. इस घटना में गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) घोसी पहुंचाया गया.

महिला की गंभीर हालत देख सदर अस्पताल किया गया रेफर

पीएचसी घोसी में चिकित्सकों ने महिला का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर कर दिया गया. महिला गर्भवती होने के कारण डॉक्टर उसकी स्थिति पर विशेष निगरानी रख रहे हैं.

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद महिला के परिवार में भय और आक्रोश का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवार में पहले भी घरेलू विवाद को लेकर कहासुनी होती रहती थी, लेकिन इस बार मामला हिंसक हो गया. घटना की सूचना मिलने के बाद घोसी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि घायल महिला के बयान और परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं गांव के लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

Also Read: Jehanabad News: दर्धा नदी में चला विशेष स्वच्छता अभियान, अतिक्रमणकारियों को प्रशासन की चेतावनी

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन