Jehanabad News: दर्धा नदी में चला विशेष स्वच्छता अभियान, अतिक्रमणकारियों को प्रशासन की चेतावनी

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
दर्धा नदी में जेसीबी से स्वच्छता अभियान चलाते कर्मी

दर्धा नदी में जेसीबी से स्वच्छता अभियान चलाते कर्मी

Jehanabad News: जहानाबाद में जिला प्रशासन के निर्देश पर दर्धा नदी किनारे विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान नदी क्षेत्र में अतिक्रमण और कूड़ा फेंकने वालों को सख्त चेतावनी दी गई.

विज्ञापन

Jehanabad News (संजय अनुराग की रिपोर्ट): जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष, जिला गंगा समिति श्रीमती अलंकृता पांडेय के निर्देश पर पटना-गया मुख्य सड़क स्थित दर्धा नदी पुल के दोनों किनारों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया. निरीक्षण के दौरान पुल के नीचे बड़ी मात्रा में कूड़ा-कचरा पाए जाने पर प्रशासन ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को नदी क्षेत्र को स्वच्छ एवं अतिक्रमण मुक्त रखने का निर्देश दिया.

हर शनिवार चलेगा सफाई अभियान

जिला पदाधिकारी के आदेश के अनुसार नगर परिषद जहानाबाद की टीम द्वारा प्रत्येक शनिवार को सफाई निरीक्षक के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया जाएगा. अभियान के दौरान नदी क्षेत्र से चिन्हित स्थानों पर जमा कचरे को हटाया गया. इस अभियान की मॉनिटरिंग जिला परियोजना पदाधिकारी नमामि गंगे अमित कुमार द्वारा की गई.

अतिक्रमण करने वालों को प्रशासन की सख्त चेतावनी

निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि नदी किनारे खाली जमीन पर कुछ लोगों द्वारा गिट्टी एवं अन्य निर्माण सामग्री रखकर व्यवसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं. प्रशासन ने संबंधित लोगों को तुरंत सामग्री हटाने का निर्देश दिया. जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि भविष्य में नदी किनारे किसी भी प्रकार की निर्माण सामग्री पाए जाने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

बायो मेडिकल वेस्ट फेंकने पर भी होगी कार्रवाई

जिला प्रशासन ने मेडिकल एवं अस्पताल संचालकों को भी निर्देश दिया है कि किसी भी परिस्थिति में बायो मेडिकल वेस्ट नदी किनारे न फेंका जाए. इस संबंध में सिविल सर्जन को विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है.

लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

जिला पदाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और नदी स्वच्छता के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. साथ ही आम लोगों से भी नदियों और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई है.

Also Read: Jehanabad News: पटना-हटिया एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, युवक घायल

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन