Jehanabad News: घोषी प्रखंड के 32 विद्यालयों में 25 जून से होगा सामाजिक अंकेक्षण

बैठक करते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी।
Jehanabad News: जहानाबाद के घोषी प्रखंड के 32 विद्यालयों में 25 जून से सामाजिक अंकेक्षण की प्रक्रिया शुरू होगी. शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए चरणबद्ध तरीके से यह अभियान चलाया जाएगा.
Jehanabad News (संजय अनुराग की रिपोर्ट): जिले के घोषी प्रखंड के 32 विद्यालयों में आगामी 25 जून से सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट) की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इस संबंध में 23 मई को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी घोषी की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित कर सभी प्रधानाध्यापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.
बैठक में सामाजिक अंकेक्षण टीम और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता, जवाबदेही और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सामाजिक अंकेक्षण कराया जा रहा है.
पहले चरण में तीन पंचायतों के विद्यालयों का होगा अंकेक्षण
प्रथम चरण में घोषी प्रखंड के कुर्रे, परावा और उबेर पंचायत के विद्यालयों में 25 जून से 29 जून तक सामाजिक अंकेक्षण का कार्य किया जाएगा. वहीं शेष विद्यालयों का अंकेक्षण ग्रीष्मावकाश के बाद अगले चरण में पूरा कराया जाएगा.
29 अगस्त तक चलेगा अंकेक्षण अभियान
सामाजिक अंकेक्षण सोसाइटी, पटना द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार जिले में यह अभियान 25 जून से शुरू होकर 29 अगस्त तक चलेगा. इस दौरान चरणबद्ध तरीके से सभी प्रखंडों के विद्यालयों में अंकेक्षण कार्य संपन्न कराया जाएगा.
प्रधानाध्यापकों की उपस्थिति और दस्तावेज रहेंगे अनिवार्य
बैठक में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अंकेक्षण अवधि के दौरान प्रधानाध्यापक और संबंधित कर्मियों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी. अंकेक्षण टीम के समक्ष विद्यालयों को विभिन्न अभिलेख एवं आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे.
इन दस्तावेजों में विद्यालय शिक्षा समिति एवं विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक पंजी, छात्र-छात्राओं को वितरित पाठ्यपुस्तक, पोशाक और छात्रवृत्ति से जुड़े अभिलेख, शिकायत निवारण पंजी, कंपोजिट ग्रांट व्यय विवरणी, छात्र उपस्थिति पंजी तथा ‘फिट इंडिया’ और ‘खेलो इंडिया’ से संबंधित दस्तावेज शामिल हैं.
सभी विद्यालयों को सहयोग करने का निर्देश
शिक्षा विभाग ने सभी प्रधानाध्यापकों को समय पर आवश्यक अभिलेख तैयार रखने और सामाजिक अंकेक्षण कार्य में पूर्ण सहयोग करने का निर्देश दिया है, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विकाश झा
विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.
पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.
स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.
मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










