Jehanabad News : एसपी के सख्त निर्देश के बाद थानों में देर रात तक लिखी गई केस डायरी, लंबित मामलों के निपटारे में तेजी

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 24 May 2026 9:55 AM

विज्ञापन

जहानाबाद एसपी।

Jehanabad News : एसपी ने कहा वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से हर मामले को तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

विज्ञापन

Jehanabad News : पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के सख्त निर्देश के बाद जिले के सभी थानों में लंबित मामलों के निपटारे को लेकर पुलिस अधिकारियों की सक्रियता बढ़ गई है. देर रात तक थानों में पुलिस अधिकारी केस डायरी लिखते और लंबित कांडों की समीक्षा करते नजर आए.

लापरवाही पर एसपी ने जताई नराजगी

जानकारी के अनुसार, एसपी ने जिले के विभिन्न थानों में कांडों के निपटान में ढिलाई को लेकर गहरी नाराजगी जताई है. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सभी पुलिस पदाधिकारी, थाना प्रभारी और जांच अधिकारियों को लंबित मामलों की केस डायरी तत्काल तैयार कर उनका निष्पादन सुनिश्चित करना होगा. एसपी के निर्देश के बाद जिलेभर के थानों में लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है. देर रात तक थानों में केस डायरी लेखन और रिकॉर्ड अपडेट का कार्य जारी रहा.

पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य अनुसंधान प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना, जवाबदेही तय करना और मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करना है. एसपी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि मामलों को लंबित रखने वाले पुलिस अधिकारियों पर किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण और पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने यह भी कहा कि वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से हर मामले को तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

इसे भी पढ़ें: ‘बिहार सरकार’ लिखी सायरन गाड़ी में आए अपराधी, स्वर्ण व्यवसायी से फिल्मी अंदाज में लाखों की लूट

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन