प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत चयनित गांवों का समग्र विकास सरकार की प्राथमिकता है : डीडीसी

Updated:
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत चयनित गांवों का समग्र विकास सरकार की प्राथमिकता है : डीडीसी

एकदिवसीय कार्यशाला | Prabhat Khabar Network

अरवल में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कार्यशाला आयोजित, चयनित गांवों के समग्र विकास पर दिया गया जोर।

विज्ञापन

अरवल. डीएम के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना अंतर्गत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उद्देश्य प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित गांवों में आधारभूत सुविधाओं के विकास, सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण तथा योजनाओं के समन्वित क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना था. इस अवसर पर संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को योजना के विभिन्न प्रावधानों, दिशा-निर्देशों एवं कार्यान्वयन की प्रक्रिया से विस्तृत रूप से अवगत कराया गया. उप विकास आयुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत चयनित गांवों का समग्र विकास सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग अपने-अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करते हुए चयनित गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, स्वच्छता, विद्युत, आवास, आजीविका तथा अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करें. कार्यशाला में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बताया गया कि अरवल जिले के कुल 20 चयनित गांवों में सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए आवश्यक आधारभूत संरचनाओं का निर्माण एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का समन्वित लाभ उपलब्ध कराया जायेगा. साथ ही योजना के प्रभावी अनुश्रवण, प्रगति समीक्षा एवं विभागीय समन्वय की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों से अपेक्षा की गयी कि वे क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन करें तथा किसी भी प्रकार की समस्या या बाधा का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें, ताकि योजना का लाभ समय पर पात्र लाभुकों तक पहुंच सके. सभी पदाधिकारियों ने योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु समन्वित प्रयास करने एवं चयनित गांवों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की. कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ राजकिशोर प्रसाद, जिला पंचायत राज पदाधिकारी विनोद कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी रविंद्र कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी असगर अली खान के साथ अन्य जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी तथा कर्मी उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Nishikant Kumr

लेखक के बारे में

By Nishikant Kumr

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन