ePaper

लंबित कांडों का तेजी से करें निष्पादन

Updated at : 06 Dec 2019 2:30 AM (IST)
विज्ञापन
लंबित कांडों का तेजी से करें निष्पादन

जहानाबाद : गुरुवार को एसपी कार्यालय में मासिक क्राइम मीटिंग में आरक्षी अधीक्षक मनीष ने पुलिस पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को कई निर्देश दिये. उन्होंने लंबित कांडों का निष्पादन तेजी से करने को कहा. साथ ही पैक्स चुनाव को देखते हुए विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए 107 की कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया. उन्होंने कहा […]

विज्ञापन

जहानाबाद : गुरुवार को एसपी कार्यालय में मासिक क्राइम मीटिंग में आरक्षी अधीक्षक मनीष ने पुलिस पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को कई निर्देश दिये. उन्होंने लंबित कांडों का निष्पादन तेजी से करने को कहा.

साथ ही पैक्स चुनाव को देखते हुए विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए 107 की कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें. एसपी ने फरार वारंटी की गिरफ्तारी करने तथा कुर्की-जब्ती के मामले का भी निष्पादन करने पर बल दिया.
विधि-व्यवस्था को दुरुस्त बनाये रखने के लिए कई आवश्यक निर्देश देते हुए एसपी ने थानाध्यक्षों को रात्रि गश्ती तेज करने को कहा. इस मौके पर एएसपी पंकज कुमार, एसडीपीओ प्रभात भूषण श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर अवधेश कुमार, राजेश कुमार, ओपी अध्यक्ष धनंजय कुमार, अजीत कुमार समेत दर्जनों पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन