डीएम ने किया पौधरोपण, युवाओं को हरित अभियान से जुड़ने का दिया संदेश
पाैधरोपण करती डीएम अलंकृता पांडेय व अन्य.
Jehanabad News : डीएम अलंकृता पांडेय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज मानव अस्तित्व से जुड़ा सबसे महत्वपूर्ण विषय बन गया है. वृक्षारोपण पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है.
Jehanabad News : (अशोक कुमार की रिपोर्ट) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ द्वारा स्थानीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पौधरोपण कार्यक्रम के पांचवें वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गायत्री परिवार के सदस्यों ने भाग लेकर पौधरोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.
आपके शहर में
इस अवसर पर जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय, उप विकास आयुक्त डॉ. प्रीति, संयुक्त सचिव सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजीव कुमार, अपर समाहर्ता विनय कुमार सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुजीत कुमार, जिला खेल पदाधिकारी पूनम कुमारी, डीआरडीए निदेशक डॉ. रोहित कुमार तथा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दीनानाथ सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने पौधे लगाए.
पांच वर्षों से लगातार हो रहा पौधरोपण
डीएम अलंकृता पांडेय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज मानव अस्तित्व से जुड़ा सबसे महत्वपूर्ण विषय बन गया है. वृक्षारोपण पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है. उन्होंने कहा कि पेड़ न केवल शुद्ध वायु और जल संरक्षण में सहायक हैं, बल्कि जैव विविधता की रक्षा और प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा प्रदान करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि यह रही कि प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ, जहानाबाद को पिछले पांच वर्षों से लगातार वृक्षारोपण अभियान चलाने और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बिहार सरकार के पर्यावरण मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया. संस्था के कार्यकर्ताओं ने इस सम्मान को जनसहयोग, युवा शक्ति और पर्यावरणीय चेतना का परिणाम बताया.
प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ की ओर 100 पौधे लगाए गए
इस दौरान पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने, अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का सामूहिक संकल्प लिया गया. प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ की ओर से निजी भूमि पर 100 पौधों का रोपण भी किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए