SP अपराजित लोहान की सख्ती, पुलिस वाहनों की परेड कर जांची स्थिति, रखरखाव दुरुस्त रखने का निर्देश
Published by : Vikas Jha Updated At : 05 Jun 2026 4:27 PM
पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए जहानाबाद एसपी
Jehanabad News: जहानाबाद एसपी अपराजित लोहान ने पुलिस केंद्र में वाहन परेड कर पुलिस गाड़ियों की स्थिति, रनिंग बुक, कार्ड डायरी और अन्य अभिलेखों की जांच की. उन्होंने खराब वाहनों की जल्द मरम्मत और सभी दस्तावेजों को अद्यतन रखने का निर्देश दिया.
Jehanabad News (संजय अनुराग की रिपोर्ट): जहानाबाद पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने पुलिस केंद्र में विशेष वाहन परेड का आयोजन करा कर पुलिस द्वारा उपयोग की जा रही गाड़ियों की अध्ययन स्थिति की जानकारी प्राप्त की और उसके कंडीशन का आकलन किया. पुलिस केंद्र में आयोजित इस वाहन परेड के दौरान पुलिस की गाड़ियों से संबंधित वाहन चालकों एवं पुलिस पदाधिकारियों से कार्ड डायरी, रनिंग बुक, वाहनों की वर्तमान स्थिति, रख-रखाव, लॉग विवरण एवं उपयोग से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई.
दस्तावेजों की हुई सघन जांच
इस निरीक्षण के क्रम में वाहनों की परिचालन प्रविष्टि, रख-रखाव, रिकॉर्ड, ईंधन उपयोग, यात्रा विवरण तथा आवश्यक दस्तावेजों की अद्यतन स्थिति के संबंध में विशेष रूप से पूछताछ की गई. परेड के दौरान खराब एवं अनुपयोगी पाए गए वाहनों की भी गहन जांच की गई. ऐसे खराब पुलिस वाहनों की शीघ्र मरम्मति कराने का कड़ा आदेश भी एसपी के द्वारा मौके पर दिया गया. उन्होंने कहा कि वाहनों को हमेशा दुरुस्त रखना अनिवार्य है.
मरम्मत कराने का दिया आदेश
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी थाना प्रभारी और वरीय पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में उपयोग किए जा रहे वाहनों के रखरखाव पर विशेष ध्यान देंगे. उन्होंने निर्देश दिया कि किसी प्रकार की खराबी आने पर या खराब वाहनों की यथाशीघ्र मरम्मत कराएंगे. इसमें किसी भी स्तर पर कोताही बरतने से क्षेत्र की पुलिस गस्ती, अपराध नियंत्रण और अपराधियों पर दबिश देने का महत्वपूर्ण काम प्रभावित हो सकता है.
रिकॉर्ड संधारण के निर्देश जारी
इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी वाहन दस्तावेजों को समय पर अद्यतन रखने, वाहनों के समुचित रख-रखाव को सुनिश्चित करने तथा पारदर्शी एवं सुसंगत रिकॉर्ड संधारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. उन्होंने चालकों को हिदायत दी कि वाहनों की लॉग बुक में हर यात्रा का विवरण स्पष्ट होना चाहिए. इस समीक्षा बैठक और निरीक्षण के बाद पुलिस महकमे में अपनी गाड़ियों को दुरुस्त करने की कवायद तेज हो गई है.
Also Read: डीएम ने किया पौधरोपण, युवाओं को हरित अभियान से जुड़ने का दिया संदेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










