महिला का लॉकेट झपट भाग रहा युवक पकड़ाया
Updated at : 24 Aug 2019 12:21 AM (IST)
विज्ञापन

जहानाबाद नगर : पटना-गया रेलखंड के जहानाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म संख्या 01 दक्षिणी छोर से एक महिला का लॉकेट झपटकर युवक भागने लगा. महिला द्वारा जब शोर मचाया गया तो यात्रियों तथा जीआरपी के जवानों ने भाग रहे युवक को पकड़ लिया. पकड़ा गया लॉकेट चोर कड़ौना ओपी क्षेत्र के कड़ौना निवासी महेंद्र प्रसाद […]
विज्ञापन
जहानाबाद नगर : पटना-गया रेलखंड के जहानाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म संख्या 01 दक्षिणी छोर से एक महिला का लॉकेट झपटकर युवक भागने लगा. महिला द्वारा जब शोर मचाया गया तो यात्रियों तथा जीआरपी के जवानों ने भाग रहे युवक को पकड़ लिया.
पकड़ा गया लॉकेट चोर कड़ौना ओपी क्षेत्र के कड़ौना निवासी महेंद्र प्रसाद का पुत्र रजनीश कुमार उर्फ बिट्टू (19 वर्ष) है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के टेनीबिगहा निवासी महिला सुनीता देवी ट्रेन पकड़ने प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर आयी थी. वह प्लेटफाॅर्म के दक्षिणी छोर पर खड़ी थी तभी एक युवक उसके गले से लॉकेट झपटकर भागने लगा.
महिला द्वारा शोर मचाये जाने पर प्लेटफार्म पर तैनात जीआरपी के जवान उसे पकड़कर थाने ले गये. जीआरपी थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि पकड़े गये युवक से लॉकेट बरामद कर लिया गया है. उससे पूछताछ भी की जा रही है. वहीं पीड़ित महिला सुनीता देवी द्वारा इस संबंध में लिखित शिकायत भी की गयी है.
चार ट्रक जब्त : जहानाबाद सदर. जिला खनन पदाधिकारी मधुसूदन चतुर्वेदी ने गुरुवार की रात्रि में शहरी क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया. वाहन जांच के दौरान उन्होंने गिट्टी लदा हुआ तीन एवं बालू लदा हुआ एक ट्रक को जब्त किया. पकड़े गये ट्रकचालकों से जब उन्होंने चालान की मांग की तो चालकों द्वारा चालान नहीं दिखाया गया, जिसके बाद उन्होंने चारों ट्रक को जब्त कर पुलिस को सौंप दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




