खैनी नहीं देने पर युवक ने वृद्ध को मारी गोली
Updated at : 02 Jul 2019 5:37 AM (IST)
विज्ञापन

घोसी : रविवार की मध्य रात्रि थाना क्षेत्र के धुरियारी गांव में खैनी मांगने पर नहीं देने से आक्रोशित एक सनकी युवक ने वृद्ध को गोली मार दी. घायल वृद्ध को परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां से उसे विशेष इलाज के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया. घायल वृद्ध लालो राम […]
विज्ञापन
घोसी : रविवार की मध्य रात्रि थाना क्षेत्र के धुरियारी गांव में खैनी मांगने पर नहीं देने से आक्रोशित एक सनकी युवक ने वृद्ध को गोली मार दी. घायल वृद्ध को परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां से उसे विशेष इलाज के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया.
घायल वृद्ध लालो राम (70 वर्ष) है. गांव के ही एक सनकी युवक रविवार की रात्रि करीब ढाई बजे अपने घर के बाहर सो रहे वृद्ध लालो राम को जगाकर खैनी की मांग करने लगा. जब वृद्ध द्वारा उसे बताया गया कि उसके पास खैनी नहीं है तब सनकी युवक आक्रोशित हो गया.
उसने अपने कमर से पिस्टल निकाल कर वृद्ध को गोली मार दी. गोली की आवाज सुन उसके परिजन और आसपास के लोग जग गये. लोगों को आते देख सनकी युवक वहां से भाग निकला. वहीं वृद्ध को घायल देख परिजनों द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद लाया गया. जहां से उन्हें विशेष इलाज के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया.
इस मामले में घायल व्यक्ति का फर्दबयान पीएमसीएच में लिया गया है. जिसमें गांव के ही सिंकू कुमार, निशु कुमार को नामजद किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पीएमसीएच से फर्दबयान लाने के लिए उन्होंने कर्मी को भेजा है. बताया जाता है कि सनकी युवक गांव में ही शराब का कारोबार करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




