सीबीआइ ने जीएसटी के सुपरिंटेंडेंट के घर बीबीपुर में की छापेमारी

Updated at : 28 Jun 2019 5:50 AM (IST)
विज्ञापन
सीबीआइ ने जीएसटी के सुपरिंटेंडेंट के घर बीबीपुर में की छापेमारी

जहानाबाद नगर/काको : केंद्रीय जीएसटी के पटना रेंज-2 के कार्यालय में कार्यरत सुपरिंटेंडेंट मो शोहैबुद्दीन के पैतृक घर काको प्रखंड के बीबीपुर गांव में सीबीआइ की एंटी करप्शन विंग द्वारा छापेमारी की गयी. उक्त सुपरिंटेंडेंट जीएसटी की गड़बड़ी को लेकर वैशाली के आटा मिल मालिक की पत्नी और साली के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं करने […]

विज्ञापन

जहानाबाद नगर/काको : केंद्रीय जीएसटी के पटना रेंज-2 के कार्यालय में कार्यरत सुपरिंटेंडेंट मो शोहैबुद्दीन के पैतृक घर काको प्रखंड के बीबीपुर गांव में सीबीआइ की एंटी करप्शन विंग द्वारा छापेमारी की गयी. उक्त सुपरिंटेंडेंट जीएसटी की गड़बड़ी को लेकर वैशाली के आटा मिल मालिक की पत्नी और साली के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं करने के लिए ढाई लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ है.

गिरफ्तारी के बाद सीबीआइ की एंटी करप्शन विंग द्वारा उसके पटना स्थित आवास और पैतृक घर बीबीपुर में एक साथ छापेमारी की गयी. घंटों चली छापेमारी के दौरान टीम के सदस्यों द्वारा घर में रखे एक-एक चीज को पूरी गहनता से जांच की गयी. हालांकि जांच के बाद कोई भी महत्वपूर्ण दस्तावेज व अन्य जरूरी कागजात सीबीआइ को हाथ नहीं लगी.
घंटों प्रयास के बाद भी टीम के सदस्यों को खाली हाथ लौटना पड़ा. इस संबंध में काको थानाध्यक्ष संजय शंकर ने बताया कि सीबीआइ के एंटी करप्शन विंग के अधिकारी पीके झा के नेतृत्व में आयी टीम द्वारा बीबीपुर स्थित मो शोहैबुद्दीन के घर में छापेमारी की गयी है. हालांकि छापेमारी में कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज सीबीआइ को हाथ नहीं लगा है.
इधर गांव में सीबीआई की टीम पहुंचने पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया. बड़ी संख्या में लोग सीबीआइ टीम द्वारा की जा रही छापेमारी को देखने पहुंच गये. लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही थीं. लोगों का कहना था कि मो शोहैबुद्दीन अपने पूरे परिवार के साथ पटना में ही रहता है. वहीं उसका सब कुछ है, यहां सीबीआइ को कुछ भी हाथ नहीं लगेगा. देर शाम छापेमारी के बाद टीम वापस पटना लौट गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन