रेलवे पुल में लगा बैरियर ट्रक की ठोकर से टूटा
Updated at : 14 May 2019 5:58 AM (IST)
विज्ञापन

जहानाबाद : शहर के राजाबाजार में स्थित रेलवे पुल के नीचे से बड़े वाहनों के परिचालन को रोकने के लिए रेलवे द्वारा लगाया गया बैरिकेडिंग में बीती रात ट्रक ने ठोकर मार दिया, जिससे बैरिकेडिंग टूटकर गिर गया, जिससे वाहनों के परिचालन बाधित हो गया. ट्रक के ठोकर के बाद बैरिकेडिंग टूटकर झुक गया है. […]
विज्ञापन
जहानाबाद : शहर के राजाबाजार में स्थित रेलवे पुल के नीचे से बड़े वाहनों के परिचालन को रोकने के लिए रेलवे द्वारा लगाया गया बैरिकेडिंग में बीती रात ट्रक ने ठोकर मार दिया, जिससे बैरिकेडिंग टूटकर गिर गया, जिससे वाहनों के परिचालन बाधित हो गया. ट्रक के ठोकर के बाद बैरिकेडिंग टूटकर झुक गया है. जिसके कारण रेलवे पुल के नीचे से छोटे वाहन का ही संचालन हो रहा है.
विदित हो कि रेलवे पुल के नीचे से पांच दिन पूर्व गुजर रही ट्रक गटर में फंस गया था, जिसके कारण गटर चार फुट खिसक गया था और ऊपर से रेलवे ट्रैक भी हिल गया था, जिसके बाद रेलवे पुल के नीचे से 12 घंटे तक आवागमन बाधित हो गया था और पटना-गया रेलवे खंड पर कई घंटों तक रेलवे का परिचालन भी बंद हो गया.
गटर टूटने के बाद रेलवे द्वारा रेलवे पुल के नीचे से बड़े वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी थी और रेलवे पुल के नीचे से बड़े वाहनों का परिचालन न हो, इसके लिए तीन दिन पूर्व ही रेलवे पुल के दोनों ओर बैरिकेडिंग किया गया था. ताकि रेलवे पुल से छोटे वाहन व बस का आवागमन हो सके. लेकिन रविवार की रात ट्रक ने बैरिकेडिंग में ठोकर मार दिया, जिसके कारण वह टूटकर लटका हुआ है.
पुल के समीप नहीं तैनात रहती है पुलिस
रेलवे पुल के समीप रात्रि में पुलिस तैनात नहीं रहती है, जिससे बड़े वाहन भी रात्रि में रेलवे पुल के नीचे से गुजरती है. अगर पुलिस तैनात रहती तो रेलवे द्वारा लगाया गया बैरिकेडिंग नहीं टूटता. इसके टूटने से आवागमन प्रभावित हो गयी है और खतरनाक भी बन गया है. धक्का लगने के बाद बैरिकेडिंग टूटकर झुका हुआ है, जो कभी भी गिर सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




