बिहार : जहानाबाद में पानी भरे खड्ड में डूबकर दो बच्चों की मौत

जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद जिले के बराबर थाना अंतर्गत डकरा गांव के समीप पानी भरे एक खड्ड में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी. बराबर थाना अध्यक्ष कृष्णा कुमार ने बताया कि मरने वालों में साधु मांझी का आठ वर्षीय पुत्र डब्लू कुमार और केशव मांझी का छह वर्षीय पुत्र अमित कुमार […]
जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद जिले के बराबर थाना अंतर्गत डकरा गांव के समीप पानी भरे एक खड्ड में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी. बराबर थाना अध्यक्ष कृष्णा कुमार ने बताया कि मरने वालों में साधु मांझी का आठ वर्षीय पुत्र डब्लू कुमार और केशव मांझी का छह वर्षीय पुत्र अमित कुमार शामिल है. उन्होंने बताया कि मंगलवार की सुबह अपने घर से शौच के लिए निकले इन बच्चों का शव कल शाम को उक्त पानी भरे खड्ड से बरामद किया गया.
थाना अध्यक्ष कृष्णा कुमार ने बताया कि दोनों शवों का जिला सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजन को सौंप दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




