मखदुमपुर में ट्रेन से कटीं दो महिलाएं, गयी जान

जहानाबाद : पटना-गया रेलखंड के मखदुमपुर स्टेशन और वाणावर हॉल्ट के बीच जमुना नदी पर बने पुल के पास सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गयी. शवों की पहचान नहीं हो सकी है. सूचना पर रेल थानाध्यक्ष शकुंतला किश्कू मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए […]
जहानाबाद : पटना-गया रेलखंड के मखदुमपुर स्टेशन और वाणावर हॉल्ट के बीच जमुना नदी पर बने पुल के पास सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गयी. शवों की पहचान नहीं हो सकी है. सूचना पर रेल थानाध्यक्ष शकुंतला किश्कू मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया. उन्होंने बताया कि शवों की शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम रूम में रखा गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मखदुमपुर स्टेशन के पास दिन में पैसेंजर ट्रेन से एक महिला गिर पड़ी. इससे वह ट्रेन की चपेट में आ गयी और कटने से मौत हो गयी. इस घटना के एक घंटे बाद दूसरी घटना घटी. जमुने नदी पुल के पास एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गयी. इससे उसकी भी कटने से मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




