विद्यालय भवन के लिए नहीं मिली जमीन, हो रही परेशानी
Updated at : 04 Jul 2018 4:47 AM (IST)
विज्ञापन

एक ही कमरे में हो रही है पढ़ाई जहानाबाद सदर : शहर के राजाबाजार में नवसृजित प्राथमिक विद्यालय को भवन के लिए 10 वर्षों में भी जमीन उपलब्ध नहीं हो सकी है. परिणाम स्वरूप आज भी एक कमरे और बरामदे में पढ़ाई हो रही है. राजाबाजार में नवसृजित प्राथमिक विद्यालय का सृजन सितंबर 2008 में […]
विज्ञापन
एक ही कमरे में हो रही है पढ़ाई
जहानाबाद सदर : शहर के राजाबाजार में नवसृजित प्राथमिक विद्यालय को भवन के लिए 10 वर्षों में भी जमीन उपलब्ध नहीं हो सकी है. परिणाम स्वरूप आज भी एक कमरे और बरामदे में पढ़ाई हो रही है. राजाबाजार में नवसृजित प्राथमिक विद्यालय का सृजन सितंबर 2008 में किया गया था तथा पठन-पाठन का कार्य बाजार समिति के कार्यालय में किया गया.तब से आज तक बाजार समिति के कार्यालय में ही एक कमरा एवं बरामदा में ही पठन-पाठन का कार्य चल रहा है.
जमीन के लिए नहीं किया जा रहा प्रयास : नवसृजित प्राथमिक विद्यालय के भवन निर्माण के लिए जमीन के लिए सरकार एवं प्रशासन द्वारा कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है. जिस जगह पर विद्यालय का संचालन हो रहा है वह जमीन बाजार समिति की है. बाजार समिति की उस जगह पर आज भी कई एकड़ जमीन परती है लेकिन विद्यालय भवन के निर्माण के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है.
राजाबाजार में है बड़ी आबादी : राजाबाजार की बढ़ती आबादी को दखते हुए सरकार द्वारा नवसृजित विद्यालय का सृजन किया गया था. राजाबाजार की आबादी दस सालों में दोगुनी हो गयी है फिर भी विद्यालय का भवन बनाने के लिए अभी तक आगे कोई नहीं आ सका है.
विद्यालय में नामांकित बच्चों की संख्या 47 है : नवसृजित प्राथमिक विद्यालय राजाबाजार में वर्ग एक से पंचम तक क्लास का संचालन होता है. विद्यालय में छात्रों की संख्या महज 47 है. विद्यालय में प्रधानाध्यापिका समेत दो शिक्षिकाएं कार्यरत हैं. विद्यालय का भवन नहीं रहने के कारण एक कमरे में क्लास का संचालन हो रहा है.
क्या कहती हैं एचएम
विद्यालय का अपना भवन नहीं है. जिससे क्लास लेने में परेशानी होती है.
कबूजी प्रवीण, प्रधानाध्यापिका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




