सतुआनी के साथ आज से गूंजेगी शहनाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Apr 2018 3:34 AM
विज्ञापन
मीन राशि से मेष राशि में सूर्य के प्रवेश करते ही वैवाहिक कार्यक्रम होंगे शुरू जहानाबाद : सूर्य के मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश करते ही घरों में मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जायेंगे. 14 अप्रैल को सतुआनी के साथ फिर से चारों ओर शहनाई की धुन सुनने को मिलेगी. खरमास की वजह से […]
विज्ञापन
मीन राशि से मेष राशि में सूर्य के प्रवेश करते ही वैवाहिक कार्यक्रम होंगे शुरू
जहानाबाद : सूर्य के मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश करते ही घरों में मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जायेंगे. 14 अप्रैल को सतुआनी के साथ फिर से चारों ओर शहनाई की धुन सुनने को मिलेगी. खरमास की वजह से एक माह से ठप पड़े शादी-विवाह के आयोजन शुरू हो जायेंगे. लोक नगर पुरोहित सत्येंद्र पांडेय ने बताया कि सूर्य के उत्तरायण होते ही शुभ कार्य एक बार फिर से जोर पकड़ेंगे. शहर से लेकर गांव तक जिनके घरों में मांगलिक कार्य होना है, वह अभी से ही तैयारी में जुट गये हैं. लग्न की आहट से बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है. लोग जरूरत के सामान की खरीदारी करने लगे हैं. जिनके घरों में अप्रैल माह में शादी-विवाह का कार्यक्रम पहले से तय है,
वह एक पखवारा पूर्व से ही मार्केटिंग में व्यस्त दिख रहे हैं. वैवाहिक कार्यक्रम को लेकर लाइट, टेंट, गाड़ी, हलवाई, दूध की बुकिंग प्रतिदिन हो रही है. वहीं ज्वेलरी दुकानों में गहना बनाने का ऑर्डर पहले से ही दिया जा चुका है. विशुआ पर नये फसल के उत्पादन पर अमान का भी काफी महत्व है. सतुआनी पर लोग पूर्वजों का आह्वान कर नये अनाज से बने सत्तू, गुड़, कच्चे आम आदि का भोग लगाकर पूजा-पाठ करते हैं एवं पंडितों को दान स्वरूप अनाज, रुपये, वस्त्र दान करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










