25 लीटर शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Apr 2018 5:05 AM
जहानाबाद : शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में उत्पाद विभाग और नगर थाने की पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 25 लीटर देसी शराब जब्त की. साथ ही दो धंधेबाजों को भी गिरफ्तार किया. उत्पाद विभाग की पुलिस ने गुप्त सूचना पाकर टेहटा ओपी क्षेत्र के सरेन मुशहरी में छापा मारा. वहां […]
जहानाबाद : शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में उत्पाद विभाग और नगर थाने की पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 25 लीटर देसी शराब जब्त की. साथ ही दो धंधेबाजों को भी गिरफ्तार किया. उत्पाद विभाग की पुलिस ने गुप्त सूचना पाकर टेहटा ओपी क्षेत्र के सरेन मुशहरी में छापा मारा. वहां से पांच लीटर देसी शराब के साथ गूंगा मांझी को गिरफ्तार किया. वहां से लौटने के क्रम में इरकी मोहल्ले के समीप वैशाखी मांझी को पुलिस ने गिरफ्तार किया. वह शराब के नशे में धुत था और शोरगुल मचा रहा था. इधर, नगर थाने की पुलिस ने शराब का धंधा किये जाने की सूचना पाकर इरकी गांव के निवासी अवधेश दास के घर में छापेमारी की. वहां से 20 लीटर देसी शराब जब्त की गयी. शराब का कारोबार करने के आरोप में उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर थाना लाया गया. इन सभी मामलों में प्राथमिकियां दर्ज की गयी हैं. गिरफ्तार धंधेबाजों और नशेड़ी को जेल भेजा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










