सावधान! एटीएम और बैंकों में जानेवाले ग्राहकों से ठगी कर रहे अपराधी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Apr 2018 5:05 AM
जहानाबाद सदर : एटीएम पर इन दिनों ठगों की नजर है. गिरोह के सदस्य बैंक के आसपास मंडराते रहते हैं और मौका मिलते ही ठगी को अंजाम दे देते हैं. पुलिस लाख पहरा देने का दावा करे लेकिन ऐसी घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं. आये दिन ग्रामीण परिवेश के लोगों को निशाना बनाना […]
जहानाबाद सदर : एटीएम पर इन दिनों ठगों की नजर है. गिरोह के सदस्य बैंक के आसपास मंडराते रहते हैं और मौका मिलते ही ठगी को अंजाम दे देते हैं. पुलिस लाख पहरा देने का दावा करे लेकिन ऐसी घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं. आये दिन ग्रामीण परिवेश के लोगों को निशाना बनाना इनकी प्राथमिकता में शामिल है. अगर ऐसे लोग नहीं मिले तो रुपये बदलने की बाद कह पढ़े-लिखे लोगों को भी अपने जाल में फंसा लेते हैं.
मदद का झांसा देकर एटीएम कार्ड की हेराफेरी कर लेते हैं और बाद में उनके खाते से मोटी रकम निकाल लेते हैं. इन ठग गिरोहों के आतंक से पुलिस भी परेशान हैं. नगर थाने में इस तरह की शिकायतें रोजमर्रा की बात हो गयी हैं. थाने में ठगी के मामले दर्ज तो होते हैं. पुलिस मामले की जांच भी करती है लेकिन हाथ कुछ भी नहीं आता. ये ठग अपने पास अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड रखते हैं. किसी तकनीकी कारण से रुपये निकलने में थोड़ा विलंब होता है तो उस समय ठगी करने वाले लोग सहायता का झांसा देकर एटीएम कार्ड बदल देते हैं. मैसेज या पासबुक अपडेट कराने पर जब ठगी का पता चलता है तो ठगी का शिकार व्यक्ति हाथ मलता रह जाता है. शिकायत मिलने पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगालती है लेकिन उसे वहां भी कुछ नहीं मिलता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










