मोहल्लों में शुरू हुई फॉगिंग लोगों को मिली राहत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Apr 2018 4:27 AM
जहानाबाद : नगर पर्षद क्षेत्र के सभी 33 वार्डों में क्रमबद्ध तरीके से मच्छररोधी दवा का छिड़काव शुरू हो गया है. ऐसा संभव हुआ है पर्षद के कार्यालय में बेकार पड़ी फॉगिंग मशीनों को दुरूस्त किये जाने के बाद. 5 अप्रैल को प्रभात खबर में फॉगिंग मशीनें खराब, मच्छरों से नींद हराम शीर्षक से संबंधित […]
जहानाबाद : नगर पर्षद क्षेत्र के सभी 33 वार्डों में क्रमबद्ध तरीके से मच्छररोधी दवा का छिड़काव शुरू हो गया है. ऐसा संभव हुआ है पर्षद के कार्यालय में बेकार पड़ी फॉगिंग मशीनों को दुरूस्त किये जाने के बाद. 5 अप्रैल को प्रभात खबर में फॉगिंग मशीनें खराब, मच्छरों से नींद हराम शीर्षक से संबंधित खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गयी थी.
उस वक्त नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार ने छोटी फॉगिंग मशीनों में बैटरी की समस्या की बात कह शीघ्र ही सुधार कर दवा का छिड़काव शुरू करने का आश्वासन दिया था. इसके बाद फॉगिंग मशीनों की बैटरियां चेंज की गयी और विभिन्न वार्डों में फॉगिंग कराने का काम शुरू कर दिया गया है. मंगलवार को वार्ड नंबर 26 होरिलगंज के इलाके में नगर पार्षद लता देवी की निगरानी में फॉगिंग करायी गयी. इसके पूर्व विभिन्न वार्डों में फॉगिंग की गयी.
इससे लोगों को मच्छरों के प्रकोप से कुछ राहत जरूर मिली है. इसके पहले शहर के सभी वार्डों के लोग मच्छरों के प्रकोप से परेशान थे. ब्रांडेड कंपनियों के क्वायल भी काम नहीं कर रहे थे. उसके इस्तेमाल से लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा था. प्रभात खबर ने जनहित के दृष्टिकोण से इस समस्या को उठाया और नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट करा बेकार पड़ी 15 छोटी फॉगिंग मशीनों का इस्तेमाल कर दवा का छिड़काव कराने की सलाह दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










