बैंक के कैंपस से 40 हजार की ठगी 15 लीटर शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Apr 2018 5:10 AM
रतनी : एसपी मनीष कुमार के निर्देश पर परसबिगहा थाने की पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी कर 15 लीटर देसी महुआ शराब के साथ संचालक को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अमन आनंद ने बताया कि गुप्त सूचना मिल रही थी कि योगाबिगहा गांव में अवैध शराब की बिक्री धड़ल्ले से […]
रतनी : एसपी मनीष कुमार के निर्देश पर परसबिगहा थाने की पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी कर 15 लीटर देसी महुआ शराब के साथ संचालक को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अमन आनंद ने बताया कि गुप्त सूचना मिल रही थी कि योगाबिगहा गांव में अवैध शराब की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है. सूचना के मुताबिक बीती रात जब छापेमारी की गयी, तो मनोज कुमार को शराब की चुलाई करते पकड़ लिया गया. उन्होंने बताया कि उसके घर से 15 लीटर देसी महुआ शराब जब्त कर ली गयी.
वहीं, भारी मात्रा में जावा महुआ को नष्ट किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त गांव में कई अवैध शराब भट्ठियों को भी ध्वस्त किया गया है. गिरफ्तार शराब संचालक के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी जारी रहेगी. मालूम हो कि चार दिन पूर्व ही अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी के दौरान सोहरैया गांव में दो धंधेबाजों का घर पुलिस ने सील कर दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










