अपरािधयों ने सांईं हीरो एजेंसी के 11 लाख लूटे

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Apr 2018 5:09 AM

विज्ञापन

सांईं हीरो के एजेंसी कर्मी बैंक में जमा करने जा रहे थे पैसे जहानाबाद : शहर में लूट, छिनतई, चोरी की घटना आम बात हो गयी है. बेलगाम अपराधी दिनदहाड़े बड़ी घटना को अंजाम देकर आसानी से रफू-चक्कर हो जा रहे हैं. आये दिन आपराधिक घटना के बड़े वारदात से आम लोग परेशान हैं. सोमवार […]

विज्ञापन

सांईं हीरो के एजेंसी कर्मी बैंक में जमा करने जा रहे थे पैसे

जहानाबाद : शहर में लूट, छिनतई, चोरी की घटना आम बात हो गयी है. बेलगाम अपराधी दिनदहाड़े बड़ी घटना को अंजाम देकर आसानी से रफू-चक्कर हो जा रहे हैं. आये दिन आपराधिक घटना के बड़े वारदात से आम लोग परेशान हैं. सोमवार को भी अपराधियों ने कनौदी में संचालित साईं हीरो एजेंसी के कैशियर विकास और सेल्समैन मुन्ना से लुटेरों ने 10 लाख 57 हजार 500 रुपये की लूट हथियार के बल पर कर ली. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सांईं हीरो के सेल्समैन एवं कैशियर सोमवार की अपराह्न तीन बजे के आसपास बाइक से बैग में रुपये लेकर पीएनबी में जमा करने जा रहे थे.
इसी बीच पूर्व से घात लगाये मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने कनौदी गांव के समीप महात्मा गांधी काॅलेज के सामने पटना-गया मुख्य मार्ग पर एजेंसी कर्मी की बाइक को रुकवाने का प्रयास किया. बाइक नहीं रोकने पर अपराधियों ने झपट्टा मारकर रुपयों से भरा बैग छीन लिया. वहीं दूसरे बैग में कर्मी के पास रहे 50 हजार रुपये का बैग बच गया.
पैसे लूटकर मोटरसाइकिल से अपराधियों ने भागना शुरू कर दिया. जहानाबाद स्टेशन की ओर दो की संख्या में बाइक सवार भागते अपराधी का जब एजेंसी कर्मी ने पीछा करना शुरू किया तो कुछ ही दूरी पर अपराधियों ने हथियार निकाल बाइक को रोककर लौट जाने की चेतावनी दी. हथियारबंद अपराधियों के डर से एजेंसी कर्मी अपराधियों का पीछा करना छोड़ दिया तथा लूट की घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी. घटना की सूचना पाते ही कड़ौना पुलिस ने हरकत में आकर घटनास्थल पर पहुंच लूट के मामले की जांच की. कड़ौना पुलिस ने लूट की घटना की सूचना वरीय पदाधिकारी को दी. घटना की सूचना पाकर जिले के पुलिस कप्तान मनीष एवं एसडीपीओ प्रभात भूषण श्रीवास्तव ने घटनास्थल पर पहुंच मामले की तहकीकात की. पुलिस लूट की घटना के हर बिंदु पर तहकीकात कर रही है.
उचक्कों ने छीने 49 हजार रुपये :जहानाबाद. शहर के पंजाब नेशनल बैंक से पैसे की निकासी कर घर लौट रहे अमित से उचक्कों ने 49 हजार रूपये छीन लिये. दरअसल नदौल निवासी शिवबालक चौधरी का बेटा अमित बैंक से पैसे की निकासी करने आया था. पैसा निकालने के बाद उसे अपने थैले में रखकर ऑटो पकड़ा. जैसे ही ऑटो खुला तभी पहले से ही घात लगाये बाइक पर सवार उचक्कों ने ऑटो पर बैठे अमित के हाथ से रुपये भरा बैग छीन लिया और फरार हो गये. बैग में 49 हजार नकद के साथ-साथ चार अलग-अलग बैंकों की पासबुक भी मौजूद थी.
पैसा छीनने के बाद अपराधी तेजी में बाइक को गलियों के सहारे लेकर भाग गये. काफी खोजबीन की गयी लेकिन छिनतई गिरोह का कोई सुराग नहीं मिल सका है. पीड़ित अमित द्वारा नगर थाने में पैसा छिनतई की लिखित सूचना दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन