हादसे में महिला की मौत, भीड़ ने हाईवा में लगायी आग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Apr 2018 9:16 AM
विज्ञापन
रतनी (जहानाबाद) : शकुराबाद थाने के फौलादपुर गांव के समीप तेज गति से आ रहे हाइवा ने फौलादपुर निवासी राजनंदन यादव की पत्नी पानपति देवी को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. ग्रामीणों ने पीछा कर हाइवा को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक कंसुआ मोड़ के समीप गाड़ी से कूदकर […]
विज्ञापन
रतनी (जहानाबाद) : शकुराबाद थाने के फौलादपुर गांव के समीप तेज गति से आ रहे हाइवा ने फौलादपुर निवासी राजनंदन यादव की पत्नी पानपति देवी को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. ग्रामीणों ने पीछा कर हाइवा को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक कंसुआ मोड़ के समीप गाड़ी से कूदकर फरार हो गया. घटना से गुस्साये ग्रामीणों ने हाइवा में आग लगा दी, जिससे हाइवा पूरी तरह जलकर राख हो गया.
इसके बाद लोगों ने फौलादपुर के समीप शकुराबाद-कुर्था मार्ग को घंटों जाम कर चालक की गिरफ्तारी व परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग करने लगे. इस मामले में मृतका के पति राजनंदन यादव के बयान पर हाइवा चालक पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इधर, चौकीदार देवेंद्र कुमार के बयान पर 15 अज्ञात लोगों के विरुद्ध हाइवा जलाने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










