अगलगी में हजारों की संपत्ति राख

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Mar 2018 12:29 AM

विज्ञापन

मखदुमपुर : प्रखंड क्षेत्र के गांव में सोमवार की देर रात घर में आग लगने से हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गयी. इस घटना में गृह स्वामी विशुनदेव दास के घर का सारे सामान जलकर राख हो गया. गृह स्वामी ने बताया कि सोमवार की देर रात घर में सोये हुए थे. आंख खुली […]

विज्ञापन

मखदुमपुर : प्रखंड क्षेत्र के गांव में सोमवार की देर रात घर में आग लगने से हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गयी. इस घटना में गृह स्वामी विशुनदेव दास के घर का सारे सामान जलकर राख हो गया. गृह स्वामी ने बताया कि सोमवार की देर रात घर में सोये हुए थे. आंख खुली तो एकाएक आग की लपटें उठ रहीं थीं. देखते -देखते ही पूरा घर जल गया. घर में रखे कपड़े, अनाज, बरतन, चारपाई समेत नकद पांच हजार रुपये भी जल गये. ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया.

इधर घटना की सूचना पर पहुंचे स्थानीय सरपंच आरती देवी सरकार से अगलगी में जले सामान का मुआवजा दिलाने के लिए प्रशासन से मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन