वज्रगृह का निर्माण कार्य समय पर पूरा करें अफसर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Mar 2018 5:34 AM
जहानाबाद नगरद : विधानसभा उपचुनाव को लेकर डीएम आलोक रंजन घोष ने सोमवार को एसएस काॅलेज में बनने वाले स्ट्रांग रूम, मतगणना कक्ष एवं मेटेरियल डिस्पैच का निरीक्षण किया. डीएम ने निर्देश दिया कि अब मतदान का समय निकट है. वज्रगृह निर्माण संबंधित सभी तैयारियां समय पर पूरी करें. साथ ही सुरक्षा के व्यापक प्रबंध […]
जहानाबाद नगरद : विधानसभा उपचुनाव को लेकर डीएम आलोक रंजन घोष ने सोमवार को एसएस काॅलेज में बनने वाले स्ट्रांग रूम, मतगणना कक्ष एवं मेटेरियल डिस्पैच का निरीक्षण किया.
डीएम ने निर्देश दिया कि अब मतदान का समय निकट है. वज्रगृह निर्माण संबंधित सभी तैयारियां समय पर पूरी करें. साथ ही सुरक्षा के व्यापक प्रबंध के लिए आस-पास की जगहों का निरीक्षण भी किया गया. डीएम के साथ एसडीओ परितोष कुमार, अवर निर्वाचन पदाधिकारी धीरज कुमार सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे. डीएम ने कोषांगों के वरीय एवं नोडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वे सभी प्रतिवेदन समय पर तैयार करायें. साथ ही भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के आलोक में कार्य करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










