पक्की सड़क नहीं तो वोट नहीं

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Mar 2018 5:33 AM

विज्ञापन

रतनी : प्रखण्ड के तीन गांव के ग्रामीणों ने विधान सभा उपचुनाव में अपना मत नहीं देने का निर्णय लिया है. ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के कई वर्ष बीत जाने के बावजूद भी मसंधा, पचासा तथा अख्तियारपुर गांव में आज तक सड़क नहीं बन पायी है. सड़क नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को […]

विज्ञापन

रतनी : प्रखण्ड के तीन गांव के ग्रामीणों ने विधान सभा उपचुनाव में अपना मत नहीं देने का निर्णय लिया है. ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के कई वर्ष बीत जाने के बावजूद भी मसंधा, पचासा तथा अख्तियारपुर गांव में आज तक सड़क नहीं बन पायी है. सड़क नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को बरसात के दिनों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

ग्रामीणों कहना है कि जब-जब चुनाव आता है तब प्रतिनिधियों द्वारा आश्वासन दिया जाता है, लेकिन जीत जाने के बाद वे लोग भूल जाते हैं. ग्रामीण व वार्ड सदस्य सलासी देवी, चिंता देवी, पूनम देवी, प्रिया देवी, संतलाल यादव, लालदास यादव, पिंटू कुमार समेत कई लोगों ने बताया कि 1986 ई में अख्तियारपुर पचासा तक कच्ची सड़क का निर्माण किया गया था, लेकिन मसंधा जाने के लिए एक मोटी पगडंडी का ही सहारा लेते हैं. ग्रामीणों ने बताया कि इस बार तीन गांव के लोगों ने निर्णय लिया है कि पक्की सड़क नहीं बनी तो वोट नहीं देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन