पुलिस ने सात क्विंटल जावा महुआ किया नष्ट

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Mar 2018 3:33 AM

विज्ञापन

जहानाबाद : होली पर जिले के विभिन्न इलाकों में शराब का कारोबार करने वालों को पकड़ने के लिए उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार को दो स्थानों पर छापेमारी की. इसमें सात क्विंटल से अधिक जावा महुआ को पुलिस ने नष्ट किया. इस दौरान 20 लीटर महुआ शराब की भी बरामदगी हुई. खबर के अनुसार […]

विज्ञापन

जहानाबाद : होली पर जिले के विभिन्न इलाकों में शराब का कारोबार करने वालों को पकड़ने के लिए उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार को दो स्थानों पर छापेमारी की. इसमें सात क्विंटल से अधिक जावा महुआ को पुलिस ने नष्ट किया. इस दौरान 20 लीटर महुआ शराब की भी बरामदगी हुई. खबर के अनुसार एक्साइज सुपरिटेंडेंट सुनील कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि हुलासगंज और मखदुमपुर थाना क्षेत्र के इलाके में धंधेबाजों के द्वारा शराब का कारोबार किया जा रहा है.

त्वरित कार्रवाई करते हुए उत्पाद विभाग की पुलिस ने हुलासगंज थाना क्षेत्र के कसियावां बधार में छापेमारी की जहां 10 लीटर निर्मित देसी शराब जब्त हुई. मौका पाकर धंधेबाज फरार हो गये थे. इस स्थान से तकरीबन दो क्विंटल 25 किलोग्राम महुआ शराब बनाने के लिए रखा हुआ था जिसे नष्ट किया गया. एक अन्य छापेमारी मखदुमपुर थाना क्षेत्र के सामोचक महादलित टोले में हुई. बताया गया है कि उक्त टोले में तैयार की गयी 10 लीटर महुआ शराब जब्त कर तकरीबन पांच क्विंटल महुआ को नष्ट किया गया. धंधेबाजों ने होली पर्व के मद्देनजर बड़े पैमाने पर देसी शराब बनाने की तैयारी की थी जिसे पुलिस ने विफल कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन