वाहन को गायब करने के आरोप में ड्राइवर को जेल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Feb 2018 4:21 AM
जहानाबाद : बीते दिनों नीमचकबथानी थाने के निमथु गांव के समीप एक जायलो वाहन ड्राइवर की मिलीभगत से गायब कर दिया गया. वाहन जहानाबाद के सिंचाई विभाग के इंजीनियर सत्येंद्र सिंह का है. सत्येंद्र सिंह के मुताबिक काको थाने के दमुहां गांव का संजीत कुमार वाहन को चलाता था व सोमवार की दोपहर उसने सूचना […]
जहानाबाद : बीते दिनों नीमचकबथानी थाने के निमथु गांव के समीप एक जायलो वाहन ड्राइवर की मिलीभगत से गायब कर दिया गया. वाहन जहानाबाद के सिंचाई विभाग के इंजीनियर सत्येंद्र सिंह का है. सत्येंद्र सिंह के मुताबिक काको थाने के दमुहां गांव का संजीत कुमार वाहन को चलाता था व सोमवार की दोपहर उसने सूचना दी कि गाड़ी लेकर वह राजगीर जा रहा है. शाम में उसने सूचना दी कि गाड़ी पर सवार लोग मारपीट कर व हाथ-पैर बांधकर खेत में छोड़ दिया तथा वाहन लेकर चले गये. ग्रामीणों की मदद से वह मुक्त हुआ. शुरुआत में ड्राइवर ने मामले को लूट की घटना बताया था, लेकिन वाहन मालिक ने ड्राइवर पर बथानी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










