तीन दिनों से टिकी है आईटी की टीम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Feb 2018 1:32 AM
विज्ञापन
अनुराधा ज्वेलर्स में बैठ कर खंगाल रहे हैं फाइल शुक्रवार को भी बंद रहीं ज्वेलरी की कई दुकानें जहानाबाद : विगत तीन दिनों से शहर में टिकी है आईटी की टीम. शुक्रवार को भी सुबह से खंगालती रही अनुराधा ज्वेलर्स की फाइल. छापेमारी करने आयी के सदस्य बगैर वरीय अधिकारियों के इजाजत के यहां से […]
विज्ञापन
अनुराधा ज्वेलर्स में बैठ कर खंगाल रहे हैं फाइल
शुक्रवार को भी बंद रहीं ज्वेलरी की कई दुकानें
जहानाबाद : विगत तीन दिनों से शहर में टिकी है आईटी की टीम. शुक्रवार को भी सुबह से खंगालती रही अनुराधा ज्वेलर्स की फाइल. छापेमारी करने आयी के सदस्य बगैर वरीय अधिकारियों के इजाजत के यहां से डिगने को तैयार नहीं. टीम में शामिल इनकम टैक्स के अधिकारियों ने करीब-करीब दुकान कागजातों का मिलान कर आगे अपने सीनियरों को अवगत भी करा दिया है, अब हरी झंडी मिलते ही टीम के सदस्य यहां से रवाना हो जायेगें. हालांकि इस संबंध में मौजूद अधिकारियों ने कुछ भी साफ-साफ बताने से परहेज किया. कहा-इनकम टैक्स अपना काम कर रही है. मामले का अनुसंधान जारी है. वहीं दुकानदार का हाल बेहाल है.
तीन दिनों से टीम के लोगों के टिके होने से उनकी रातों की नींद भी छीन गयी है. शुक्रवार को भी शहरी क्षेत्र में ज्वेर्लरी की दुकानें नहीं खुली है. छिटपुट एक-दो लोग बमुश्किल हिम्मत जुटाते हुए घंटे-दो घंटे के लिए अपनी दुकानें खोली.दुकानदारों के अंदर इनकम टैक्स के छापे से भय व्याप्त है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










