अनुराधा ज्वेलर्स में इनकम टैक्स का छापा, मचा हड़कंप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Feb 2018 12:02 AM
विज्ञापन
टैक्स चोरी की आशंका में रडार पर हैं कई और व्यवसायी करीब आठ घंटे तक कागजात खंगालती रही इनकम टैक्स की टीम जहानाबाद : शहर के नामी ज्वेलरी दुकान अनुराधा ज्वेलर्स में बुधवार की दोपहर इनकम टैक्स की टीम ने छापेमारी कर जांच-पड़ताल की. सट्टी मोड़ के समीप संचालित उक्त दुकान में करीब 8 घंटे […]
विज्ञापन
टैक्स चोरी की आशंका में रडार पर हैं कई और व्यवसायी
करीब आठ घंटे तक कागजात खंगालती रही इनकम टैक्स की टीम
जहानाबाद : शहर के नामी ज्वेलरी दुकान अनुराधा ज्वेलर्स में बुधवार की दोपहर इनकम टैक्स की टीम ने छापेमारी कर जांच-पड़ताल की. सट्टी मोड़ के समीप संचालित उक्त दुकान में करीब 8 घंटे से ज्यादा समय तक तलाशी के साथ-साथ कागजातों की जांच की गयी. असिस्टेंट कमिश्नर सुबोध राय के नेतृत्व में पहुंची इनकम टैक्स की टीम सीधे दुकान में पहुंची और कागजात की मांग की. आशंका व्यक्त की जा रही है कि उक्त ज्वेलरी के संचालक द्वारा टैक्स की चोरी की जा रही थी.
टीम खरीद- बिक्री रसीद के साथ-साथ कर भुगतान की रसीद भी खंगाल रही है. शहर में अचानक पड़े इनकम टैक्स के छापे से कई दुकानों के शटर डाउन हो गये. अचानक हुई इस छापेमारी से कई दुकानदार एलर्ट भी हो गये. इस बाबत असिस्टेंट कमिश्नर ने बताया कि शहर के और भी कई दुकानों के रिकॉर्ड खंगालने की तैयारी है. कभी भी किसी वक्त उन दुकानों में टीम का छापा पड़ सकता है. ये लोग लंबे समय से कर की चोरी में लगे हैं. गया से पहुंची उक्त टीम देर शाम तक अनुराधा ज्वेलर्स में बैठी रही और बारीकी से कागजातों की जांच करती रही. कहा कि कर चोरी का सबूत मिलते ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जायेगी. छापेमारी से शहर के व्यवसायियों में हड़कंप मचा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










