चुनाव के िलए पांच प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Feb 2018 1:00 AM

विज्ञापन

जहानाबाद नगर : जहानाबाद विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन के सातवें दिन पांच प्रत्याशियों द्वारा नामांकन का पर्चा दाखिल किया गया. नामांकन दाखिल करने वालों में राजद प्रत्याशी कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय कुमार, माले प्रत्याशी कुंती देवी, राजपा प्रत्याशी महेश कुमार, शोषद प्रत्याशी ब्रजनंदन सिंह तथा निर्दलीय प्रत्याशी कुमारी कुसुम शामिल हैं. नामांकन को […]

विज्ञापन

जहानाबाद नगर : जहानाबाद विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन के सातवें दिन पांच प्रत्याशियों द्वारा नामांकन का पर्चा दाखिल किया गया. नामांकन दाखिल करने वालों में राजद प्रत्याशी कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय कुमार, माले प्रत्याशी कुंती देवी, राजपा प्रत्याशी महेश कुमार, शोषद प्रत्याशी ब्रजनंदन सिंह तथा निर्दलीय प्रत्याशी कुमारी कुसुम शामिल हैं.

नामांकन को लेकर सोमवार को अनुमंडल कार्यालय के आस-पास गहमागहमी बनी रही. सुबह से ही समर्थकों की भीड़ अनुमंडल कार्यालय के आस-पास लगने लगा था. 10 बजते ही भीड़ में इजाफा होने लगा. नामांकन का निर्धारित समय शुरू होते ही राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी के उम्मीदवार महेश कुमार अपने प्रस्तावक के साथ अनुमंडल कार्यालय पहुंचे.

कार्यालय के मुख्य द्वार पर तैनात दंडाधिकारी एवं पुलिस के जवानों द्वारा उन्हें पूछताछ के बाद उन्हें नामांकन कक्ष तक जाने की इजाजत दी. जब वे पर्चा दाखिल कर रहे थे तभी अन्य प्रत्याशी भी एक-एक कर पहुंचने लगे. निर्धारित समय की समाप्ति तक पांच प्रत्याशियों द्वारा नामांकन का पर्चा दाखिल किया गया.

थाने में जमा कराया हथियार : अनुमंडल कार्यालय के समीप से बाइक पर सवार एक व्यक्ति हथियार लेकर जाते दिखाई दिया. उक्त व्यक्ति पर नजर पड़ते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रशांत भूषण श्रीवास्तव ने उक्त व्यक्ति को रुकवाया तथा उससे आवश्यक पूछताछ की. पूछताछ के क्रम में उक्त व्यक्ति द्वारा बताया गया कि वह हथियार थाने में जमा कराने जा रहा है. पूछताछ से संतुष्ट होने के बाद उक्त व्यक्ति को थाना भेजा गया तथा उसका हथियार जमा कराया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन