252 अतिक्रमणकारियों को प्रशासन ने भेजा नोटिस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jan 2018 4:29 AM
विज्ञापन
शहर शीघ्र होगा अतिक्रमणमुक्त जहानाबाद सदर : जिला पदाधिकारी आलोक रंजन घोष ने अतिक्रमण के खिलाफ अपनाये गये सख्त रवैये का असर शहरवासियों में शीघ्र दिखने लगेगा. डीएम ने शहर में अतिक्रमण की समस्या को बड़े ही गंभीरता से लिया था तथा बैठक कर एसडीओ एवं सीओ को अतिक्रमणकारियों को चिह्नित कर कार्रवाई करने का […]
विज्ञापन
शहर शीघ्र होगा अतिक्रमणमुक्त
जहानाबाद सदर : जिला पदाधिकारी आलोक रंजन घोष ने अतिक्रमण के खिलाफ अपनाये गये सख्त रवैये का असर शहरवासियों में शीघ्र दिखने लगेगा. डीएम ने शहर में अतिक्रमण की समस्या को बड़े ही गंभीरता से लिया था तथा बैठक कर एसडीओ एवं सीओ को अतिक्रमणकारियों को चिह्नित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था.
डीएम के निर्देश के बाद जहानाबाद के सीओ सुनील कुमार शाह ने शहरी क्षेत्र में मापी करवाकर शहरी क्षेत्र में 252 अतिक्रमणकारियों को चिह्नित कर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था. साथ ही अन्य जगहों पर भी मापी कराकर अतिक्रमणकारियों को चिह्नित किया जा रहा है. विदित हो की जहानाबाद शहर में इन दिनों अतिक्रमण की चपेट में है जिसने जब चाहा सरकारी जमीन का अतिक्रमण कर लिया. शहर के राजाबाजार, अरवल मोड़, पटना-गया मुख्य मार्ग पर अरवल मोड़ से लेकर ऊंटा मोड़ तक, बाजार में अस्पताल मोड़, मलहचक मोड़ पर भी अतिक्रमणकारियों ने कब्जा जमा लिया है. अतिक्रमण के कारण शहर में दिनभर जाम लगता रहता है. लोगों को सड़कों पर चलना भी मुश्किल हो गया है. सड़क किनारे अतिक्रमणकारियों द्वारा किये जा रहे कब्जे का व्यापक असर शहर वासियों के दिनचर्या पर पड़ रही है. अतिक्रमण से शहरवासी कराह रहे हैं.
क्या कहते हैं पदाधिकारी
डीएम के निर्देश मिलने के बाद शहरी क्षेत्र में सरकारी जमीन को अतिक्रमण करने वाले अतिक्रमणकारियों को चिह्नित करने की कार्रवाई की जा रही है. अब तक 252 अतिक्रमणकारियों को चिह्नित कर नोटिस किया गया है. अतिक्रमण के खिलाफ शहरी क्षेत्र में युद्धस्तर पर अभियान शुरू की जायेगी तथा शहर को अतिक्रमण मुक्त कराया जायेगा.
सुनील कुमार शाह, सीओ, जहानाबाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










