ठंड के कारण छह तक बंद रहेंगे िजले के स्कूल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jan 2018 12:42 AM
जहानाबाद नगर : जिले में ठंड एवं शीत लहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय में शैक्षणिक कार्य छह जनवरी तक स्थगित करा दिया है. इस दौरान वर्ग एक-आठ तक के छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक कार्य स्थगित रहेगा जबकि वर्ग नौ-12वीं तक के छात्र-छात्राओं का शिक्षण कार्य 10 बजे […]
जहानाबाद नगर : जिले में ठंड एवं शीत लहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय में शैक्षणिक कार्य छह जनवरी तक स्थगित करा दिया है. इस दौरान वर्ग एक-आठ तक के छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक कार्य स्थगित रहेगा जबकि वर्ग नौ-12वीं तक के छात्र-छात्राओं का शिक्षण कार्य 10 बजे से तीन बजे तक संचालित होगा.
इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ प्रियनंदन प्रसाद ने बताया कि जिले में ठंड एवं शीत लहर के बढ़ते प्रकोप के कारण स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य हित को ध्यान में रखते हुए सभी सरकारी एवं निजी प्राथमिक एवं उच्च विद्यालय में अध्ययनरत वर्ग एक-आठ तक के छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक कार्य पूर्व में 30 दिसंबर से दो जनवरी तक स्थगित किया गया था लेकिन जिले में ठंड एवं शीत लहर का प्रकोप जारी रहने के कारण जिला पदाधिकारी के आदेशानुसार अब छह जनवरी तक शैक्षणिक कार्य स्थगित रहेगा.
इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं सभी शिक्षक ससमय अपने कर्तव्य पर उपस्थित रहकर सरकार द्वारा चलाये जा रहे पोशाक, छात्रवृत्ति, नैपकीन येाजना, दहेज प्रथा एवं बाल विवाह के विरुद्ध मानव श्रृंखला तथा जागरूकता कार्य के साथ छात्र-छात्राओं का बैंक खाता खोलने संबंधी कार्यों का निष्पादन करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










